ग्रैमी अवॉर्ड्स में गूंजा भारत का नाम, रिकी केज ने बढ़ाया मान

मनोरंजन। कोरोना महामारी के बाद इस साल संगीत की दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड्स में से एक ग्रैमी अवॉर्ड्स का लॉस एंजिल्स में आयोजन हुआ। इस अवॉर्ड का इंतजार म्यूजिक की दुनिया से जुड़ा हर कलाकार करता है। इस अवॉर्ड फंक्शन में म्यूजिशियन को सम्मानित किया जाता है। भारत की ओर से रिकी केज ने तीसरी बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया है। वहीं दुनियाभर के कई सेलेब्स हैं जिनको इस साल यह सम्मान मिला है। 65वें ग्रैमी अवॉर्ड्स की मेजबानी ट्रेवर नूह द्वारा की गई। ग्रैमी अवॉर्ड को ग्रामोफोन अवॉर्ड के नाम से भी जाना जाता है। इसके पुरस्कार में ग्रामोफोन का डिजाइन बना रहता है। पहले ग्रैमी अवॉर्ड का आयोजन 4 मई, 1959 को हुआ था।

रिकी केज ने जीता तीसरा ग्रैमी:-
भारतीय मूल के जाने-माने म्यूजिशियन रिकी केज ने तीसरी बार ग्रैमी अवॉर्ड जीतकर देश का मान रोशन किया है। साल 2023 में रिकी ने ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए बेस्ट इमर्सिव ऑडियो एल्बम की श्रेणी में स्टीवर्ट के साथ यह अवॉर्ड अपने नाम किया है।

हैरी स्टाइल्स:-
ग्रैमी 2023  में सबसे पहला अवॉर्ड  हैरी स्टाइल्स को मिला। हैरी स्टाइल्स ने अपने एल्बम ‘हैरी हाउस’ के लिए ‘बेस्ट पॉप वोकल एल्बम’ के लिए ग्रैमी जीता।

बोनी रायट:-
सॉन्ग ऑफ द ईयर अवॉर्ड बोनी रायट को ‘जस्ट लाइक दैट’ के लिए ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्होंने इस कैटेगरी में टेलर स्विफ्ट को हराया।

सैम स्मिथ और किम पेट्रास:-
सैम स्मिथ और किम पेट्रास ने अपने गाना ‘अनहोली’ के लिए ‘बेस्ट पॉप ड्यूओ’ का ग्रैमी पुरस्कार जीता है।

बैड बन्नी:-
बैड बन्नी ने इस साल ग्रैमी में ‘बेस्ट म्यूजिका अर्बाना एल्बम’ का अवॉर्ड जीता है। उन्होंने यह पुरस्कार अपने एल्बम ‘उन वेरानो सिन टी’ के लिए जीता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *