ISRO: चंद्रयान-3 के बाद अब ISRO का नया प्लान, जानें कब कौन सा मिशन होगा लॉन्च

ISRO Moon Mission updates: 14 जुलाई को लॉन्‍च हुआ मिशन मून (चंद्रयान) की 23 अगस्‍त को सफल लैडिग हो गई। इसके बाद अब सभी की नजर इसरो के नए मिशन के तरफ है। आपको बता दें कि इसरो के आने वाले मिशन में मिशन गगनयान, सूर्य मिशन (आदित्य-एल1), मॉस आर्बिटर मिशन-2, मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन, शुक्रयान-1  मिशन और स्पैडेक्स मिशन शामिल है। जिसमें गगनयान मिशन और सूर्य मिशन अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसरो आने वाले समय में नासा के साथ मिलकर एक मिशन को पूरा करेगा, जोकि 2023 में ही लॉन्‍च होने की सभावना है। वहीं, कुछ मिशन को अगले साल तो कुछ को 2031 में इसरो लॉन्च कर सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रयान-3 मिशन के बाद इसरो अब सूर्य के लिए आगामी सितंबर में मिशन सूर्य (आदित्य-एल1 ) लॉन्च करेगा। इसरो के मुताबिक, ‘अंतरिक्ष यान को सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के लैंग्रेज बिंदु 1 (एल1) के चारों तरफ एक प्रभामंडल कक्षा में रखा जाएगा, जो पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किलोमीटर दूर है। आदित्य-एल1 मिशन की लागत 378 करोड़ रुपये है।

वहीं नासा और इसरो ने एक समझौते के तहत अर्थ ऑबजर्वेशन सैटेलाइट को स्थापित करने का फैसला किया, जो अगले साल तक लांच हो सकती है। इस सैटेलाइट का नाम NISAR होगा, जिसे नासा और इसरो के नाम को मिलाकर बनाया गया है। NISAR का फुल फॉर्म NASA-ISRO Synthetic Aperture Radar है। इस सैटेलाइट के माध्‍यम से पृथ्वी की भूमि और बर्फ की सतहों को गतिविधियों को बेहद सूक्ष्मता से ट्रैक कर सकेगी। इससे जलवायु परिवर्तन, जंगलों की कटाई, ग्लेशियों के पिघलने, ज्वालामुखी और भूकंप के बारे में जानने में मदद मिलेगी।

कौन सा मिशन कब होगा लॉन्‍च
मिशन गगनयान- लॉन्चिंग साल- 2024, लागत-9,023 करोड़ रुपए.
सूर्य मिशन (आदित्य-एल1) – लॉन्चिंग साल- 2023, 378 करोड़ रुपये लागत
मॉस आर्बिटर मिशन-2लॉन्चिंग साल-2023, लागत- अभी तय नहीं हुई है.
मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन- लॉन्चिंग साल-2023
शुक्रयान-1  मिशन- लॉन्चिंग साल-2031, लागत-500 से 1000 करोड़
स्पैडेक्स मिशन- लॉन्चिंग साल- 2023, लागत- 124 करोड़

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *