50 की उम्र के बाद एक्‍सरसाइज करना है जरुरी…

फिटनेस। हेल्दी रहने के लिए अच्छी डाइट और एक्सरसाइज करना बहुत ज़रूरी होता है। एक्सरसाइज करने से बॉडी फिट रहती है और आप बीमारियों के खतरे से बचे रहते हैं। व्यक्ति की उम्र जैसे-जैसे बढ़ती है, वैसे-वैसे उसका हेल्थ स्टेटस घटता चला जाता है। 50 की उम्र के बाद आपका इम्यून सिस्टम कमज़ोर पड़ने लगता है, शरीर में ज्यादा ताकत नहीं रहती और डायबिटीज, इनसोमनिया, डिप्रेशन और ब्लड प्रेशर जैसी परेशानियां आम हो जाती हैं। ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज अच्छा माध्यम है।

बढ़ती उम्र के साथ स्ट्रेंथ, फ्लेक्सिबिलिटी, मेमोरी और स्टेमिना बढ़ाने वाली एक्सरसाइज करना फिजिकल और मेंटल दोनों तरीकों से हेल्दी रखने में सहायक है। आइए जानते हैं बढ़ती उम्र में एक्‍सरसाइज करने के फायदे-

  1. रेगुलर एक्सरसाइज करने से हार्ट हेल्दी रहता है। 50 की उम्र के बाद स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी परेशानियों का खतरा बढ़ने लगता है और कई बार गंभीर होकर मौत का कारण भी बन सकता है। एक्सरसाइज करना बॉडी वेट और बीपी कंट्रोल में लाकर मसल्स को मज़बूत बनाता है जिससे हार्ट स्वस्थ रहता है।
  2. बुढ़ापे में ज्‍यादातर लोगों को भूलने की बीमारी हो जाती है। एक्सरसाइज करने से ब्रेन हेल्थ इम्प्रूव होती है, जिससे मन शान्त और दिमाग फुर्तीला रहता है। माइंड फ्रेश और कनसंट्रेट कर पाता है और खुश रहता है, जिससे इमोशनल परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।
  3. बुढ़ापे की दस्तक के साथ ही कमज़ोर हड्डियां व्यक्ति को सताने लगती हैं। वेट लिफ्टिंग के साथ डांसिंग और जॉगिंग जैसी आसान फिजिकल एक्टिविटी में भाग लेने से हड्डियां मज़बूत रहती हैं। एक्सरसाइज से ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर होने का खतरा कम होता है।
  4. डॉक्टर्स के अनुसार, एक्सरसाइज करना कैंसर से बचाव करता है। कमज़ोर सैल्स और लोवर इम्युनिटी कैंसर का कारण बन सकते हैं। एक्सरसाइज करना सैल्स को हेल्दी बनाता है और इम्युनिटी को बढ़ाता है जिसके प्रभाव से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *