JEE Main: जनवरी सत्र के लिए एडमिट कार्ड हुआ जारी

एजुकेशन।  जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड जारी हो गया है। एडमिट कार्ड का लिंक examinationservices.nic.in और jeemain.nta.nic.in पर जारी किया गया है। एनटीए की ओर से जेईई मेन 2023 परीक्षा 24 जनवरी, 2023 से आयोजित की जाएगी। परीक्षा सिटी स्लिप 18 जनवरी को पहले ही जारी की जा चुकी है और पंजीकृत उम्मीदवार तदनुसार यात्रा की व्यवस्था कर सकते हैं। जेईई मेन सत्र-1 की परीक्षा 24 जनवरी, 2023 से शुरू होने वाली है। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एडमिट कार्ड की जांच कर सकते हैं।

दो सेशन में होनी है परीक्षा:-

जेईई मेन 2023 का पहला सत्र 24, 25, 28, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को आयोजित किया जाएगा, जबकि आईआईटी जेईई मेन का दूसरा चरण 06, 08, 10, 11 और 12 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।

पेपर पैटर्न:-

पेपर 1 (बी.ई/बी.टेक) के लिए जेईई मेन परीक्षा में कुल 300 अंकों के लिए 90 एमसीक्यू होते हैं। B.Arch के लिए पेपर 2A में कुल 400 अंकों के लिए 82 प्रश्न होंगे और B.Plan के लिए पेपर 2B में कुल 400 अंकों के लिए 105 MCQ होंगे।

शिफ्ट वार परीक्षा का समय:-

जेईई मेन परीक्षा 2023 दो पारियों में आयोजित की जाएगी। शिफ्ट-1 की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और शिफ्ट-2 की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक होगी। वहीं, बी आर्क की परीक्षा दूसरी पारी में 28 जनवरी को होगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *