चुटकुले: पड़ोसन पूछी बहन- नया हार तो बहुत अच्छा है, कितने का पड़ा? जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

जोक्‍स। सभी के जीवन में परेशानियां होती हैं, लेकिन अगर आप हमेशा हंसते मुस्कुराते रहते हैं तो आप इन परेशानियों को आसानी से हल कर पाएंगे। इसलिए लोगों को हमेशा खुश रहने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से वह आपने साथ-साथ अपने आस पास के लोगों को भी खुश रखते हैं, जिससे मानसिक तनाव जैसा बीमारियों का खतरा कम होता है। हंसने से मन की उदासी दूर रहती है और घर में खुशी का माहौल रहता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने सिलसिला…

*एक ढोल वाला शादी में खूब ढोल बजा रहा था।
उसके ढोल पर दो महिलाओं के फोटो बने हुए थे।
एक व्यक्ति ने पूछा- तुम सुंदरता के पुजारी लगते हो……
ढोल वाले ने बोला- पुजारी जैसी कोई बात नहीं है। एक तरफ मेरी सास की फोटो है और दूसरी तरफ तो आप समझ ही गए होंगे………
घर पर तो मौका मिलता नहीं इसीलिए यहीं दे दना दन दे…….

*पत्नी- मेरे बाल सफेद होते जा रहे हैं, व्हाट शुड आई डू…?
पति- यू शुड डाई…!
लेकिन पत्नी कुछ और समझ के कर दी पतिदेव की धुनाई…!

*बच्चा- मम्मी आप तो कहती थीं कि परी उड़ती है फिर अपनी पड़ोसन आंटी उड़ती क्यों नहीं?
मम्मी- उस बंदरिया को परी किसने कहा?
बच्चा- डैडी ही उन्हें परी कहकर बुला रहे थे ।
मम्मी- तो फिर बेटा आज उड़ेगी वो आंटी और साथ में तुम्हारे पापा भी।

*पड़ोसन- बहन, नया हार तो बहुत अच्छा है ,कितने का पड़ा?
दूसरी महिला-  ज्यादा नहीं, दो दिन की लड़ाई, एक दिन की भूख हड़ताल, 2 दिन का मौन व्रत और बस थोड़ा रोना धोना
पड़ोसन- अभी अपने पति से रूठ जाती है।

*लुंगी पहने देहाती लड़के को पेड़ पर बैठा देख एक आंटी बोली…
वहां क्यों बैठे हो?
लड़का -सेब खाने
महिला-पर यह तो आम का पेड़ है!
लड़का -ओ, आंटी, चौधराईन मत बनो
सेब लेकर आया हूं।

*डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो?
संता- जी, मंदिर चला जाता हूं..
डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान-व्यान लगाते हो वहां?
संता- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं, फिर उन लोगों को देखता रहता हूं..
उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है..

*संता ने बंता से कहा- 20 सालों में, आज पहली बार अलार्म से सुबह सुबह मेरी नींद खुल गई।
बंता- क्यों, क्या तुम्हें अलार्म सुनाई नहीं देता था?
संता- नहीं आज सुबह मुझे जगाने के लिए मेरी बीवी ने अलार्म घड़ी फेंक कर सिर पर मारी।

*लड़का गर्लफ्रेंड के घर के बाहर खड़ा था
तभी आंटी बाहर आईं
आंटी- क्यों खड़े हो ?
लड़का- ऐसे ही
आंटी- बेटा यही उम्र है, थोड़ा पढ़ो-लिखो करियर सेट कर लो
लड़का- आपकी लड़की तो मेरे से सेट हो नहीं रही, करियर क्या खाक सेट करूंगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *