भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का आज आगाज करेंगे जेपी नड्डा……

उत्‍तराखंड। भाजपा ने 2022 के चुनाव को लेकर दो चरणों में आयोजित होने वाली विजय संकल्प यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा तीर्थ नगरी हरिद्वार से गढ़वाल मंडल की यात्रा का आगाज करेंगे, जबकि 19 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बागेश्वर से कुमाऊं मंडल की विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

इस यात्रा के दौरान भाजपा डबल इंजन सरकार के कार्यों पर जनता से आशीर्वाद मांगेगी। इस दौरान पूरे प्रदेश में संकल्प यात्रा 4500 किमी की दूरी तय करेगी। शुक्रवार को प्रेसवार्ता में भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि 18 दिसंबर से 5 जनवरी 2022 तक पूरे प्रदेश में विजय संकल्प यात्रा निकाली जाएगी।

इस यात्रा के माध्यम से पार्टी केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के माध्यम से किए गए विकास कार्यों को लेखा जोखा लेकर जनता के बीच जाएगी। वहीं केंद्र सरकार ने जहां प्रदेश के लिए एक लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं स्वीकृत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *