रिलेशनशिप में आने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

रिलेशनशिप। आजकल शादी से पहले डेटिंग का ट्रेंड है। लिव-इन रिलेशनशिप का मामला भी  काफी चर्चा में है। बात करें अगर शादी से पहले रिलेशनशिप की तो यह आम बात हो गया है। ऐसे में रिलेशनशिप में आगे बढ़ने से पहले सभी पहलुओं पर सोच लेना बेहद जरूरी होता है। लाइफ पार्टनर की तलाश में आपका एक फैसला आपके जीवनभर के दुःख का कारण बन सकता है। कई बार खराब रिलेशनशिप के कारण लोगों की जिंदगी नरक बन जाती है। इसलिए जरूरी है कि पहले लोगों को अच्छे से पहचान लें। तो आइए जानते है कुछ ऐसे पर्सनैलिटी के लोगों के बारे में जिनसे आपको सावधान रहना चाहिए, जिनके साथ रिलेशनशिप में रिस्क होता है।

लाइफ को कंट्रोल करने वाला इंसान –
कुछ लोग अपने पार्टनर को लेकर बेहद पजेसिव होते है। कई लोग होते हैं जो हमेशा अपने पार्टनर के कामों में दखल देते हैं। वो हमेशा कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं, आप पर शक करने वाला या नजर बनाए रखने वाला इंसान कभी अच्छा पार्टनर नहीं हो सकता है। रिलेशनशिप में पजेसिव होना अच्छी बात है, लेकिन कई बार ओवर पजेसिव होने के कारण समस्याएं पैदा होने लगती हैं। ऐसे पार्टनर जो आपके हर काम में दखल दे, आपको क्या पहनना है, क्या नहीं पहनना है, क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए, ये करो, ये नहीं करो, इससे बात मत करो। आपकी जिंदगी में ऐसे दखल देने वाले या आपकी लाइफ को कंट्रोल करने वाले लाइफ पार्टनर कभी अच्छा नहीं हो सकता। ऐसे पार्टनर से तुरंत दूर हो जाना चाहिए।

हमेशा झूठ बोलने वाला इंसान –
कई बार रिलेशनशिप में पार्टनर का झूठ बोलना मजबूरी होती है। इसमें थोड़ा झूठ चलता है। लेकिन झूठ पर झूठ  बोलना गलत है। रिलेशनशिप को लेकर सच्चाई छिपाना या हमेशा झूठ का सहारा लेने वाला पार्टनर आपको कभी खुश नहीं रख सकता। एक अच्छा लाइफ पार्टनर वही है, जो आपसे कभी झूठ न बोले। इसलिए झूठ बोलने वाले पार्टनर से दूरी बना लेना ही बेहतर विकल्‍प है। झूठ बोलने वाले लोग आगे चलकर धोखा देते हैं।

मतलबी इंसानों से रखें दूरी –
अच्छा पार्टनर वही होता है जो खुद के साथ आपके इंट्रेस्ट, कैरियर, पैशन आदि का खयाल रखे। आपकी पसंदीदा हर पसंद का खयाल रखे। लेकिन जो व्यक्ति केवल अपने बारे में सोचता हो, उसे आपकी पसंद, नापसंद से कोई फर्क न पड़ता हो ऐसे लोग घातक होते हैं। इनसे तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए।

जरूरत में साथ न देने वाले लोग –
एक सच्चा और अच्छा पार्टनर वही होता है जो आपके अच्छे-बुरे दौर में आपके साथ रहे। कई लोगों में देखा गया है कि वो अपनी जरूरत के टाइम पर अपने पार्टनर को बुला लेंगे, लेकिन उसकी जरूरत के समय पर उपलब्ध नहीं रहेंगे। कारण पूछने पर कुछ भी बहाना बता देंगे। ऐसे लोग रिलेशनशिप के लिए अच्छे नहीं होते है। ऐसे लोगों से तुरन्‍त दूरी बना लेना चाहिए।

कमिटमेंट को लेकर पक्के लोग –
कमिटमेंट को लेकर पक्के लोग अच्छे होते हैं। कई लोग कमिटमेंट को लेकर सीरियस नहीं होते। वो किसी भी बात में अभी का देखो, बाद की बाद में देखी जाएगी, फ्यूचर के बारे में अभी से क्या सोचना, फ्यूचर का सोचकर वर्तमान  खराब क्यों करना, ऐसा कहने वाले लोगों से दूरी बना लेना ही फ्यूचर के लिए अच्‍छा होता है। जो भविष्य के बारे में नहीं सोचता वो रिश्‍ते के लिए सही नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *