घर मे मनी प्‍लांट लगाते समय ध्‍यान रखें ये बातें…

वास्‍तु। मनी प्लांट को वास्‍तु शास्‍त्र में बेहद शुभ माना गया है। माना जाता है कि इस पौधे का संबंध धन की देवी लक्ष्मी से होता है। इसे घर में लगाने से समृद्धि आती है। इसी कारण लोग अक्सर अपने घर में मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं। यह एक बेल के रुप में होता है। वास्तु में मनी प्लांट को धन दायक पौधा कहा गया है। इसे घर में लगाने से धन-संपदा में वृद्धि होती है।

घर में रुपए-पैसों का आगमन सुचारु रुप से बना रहता है। माना जाता है कि मनी प्लांट जितनी हरी-भरी होती है घर में उतनी ही धन वृद्धि होती है, लेकिन वास्तु में मनी प्लांट लगाने के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। यदि आप इन बातों को ध्यान में नहीं रखते हैं तो धन वृद्धि की बजाए आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं मनी प्लांट लगाते समय किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए-

  • मनी प्लांट को धन से जोड़कर देखा जाता है इसलिए इस पौधे को हमेशा घर के भीतर लगाना चाहिए। कभी भी घर के बाहर मनी प्लांट न लगाएं।
  • मनी प्लांट को सीधी धूप से दूर रखना चाहिए अन्यथा यह सूखने लगेगी। सूखती हुई मनी प्लांट आर्थिक तंगी की ओर संकेत करती है।
  • मनी प्लांट को यदि गमले में लगा रहे हैं तो उसे किसी बड़े गमले में ही लगाएं ताकि अच्‍छे से बढ़ने की जगह मिल सके।
  • मनी प्लांट की दिशा पर ध्यान देना भी बहुत जरुरी होता है। गलत दिशा में लगी मनी प्लांट आपकी आर्थिक उन्नति में बाधा बन सकती है। मनी प्लांट को हमेशा आग्नेय कोण में लगाना चाहिए।
  • मनी प्लांट को हमेशा खरीदकर ही लगाना चाहिए। किसी अन्य के घर की मनी प्लांट अपने घर में लाकर न लगाएं।
  • कांच की हरी या फिर नीले रंग की बोतल में मनी प्लांट लगाना शुभ माना जाता है, यह धन को आकर्षित करती है।
  • मनी प्लांट को लगाते समय ध्यान रखें की उसकी बेल ऊपर की ओर जाती हुई हो। ऊपर की तरफ बढ़ती हुई बेल समृद्धि दायक होती है तो वहीं नीचे की तरफ लटकती हुई मनी प्लांट से आर्थिक रुकावट पैदा हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *