जानिए कैसे रखे दांतों की सेहत का ख्याल….

नई दिल्‍ली। शरीर के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए दांतों की सेहत का ख्याल रखना आवश्यक माना जाता है। दांत भोजन को चबाने में मदद करते हैं, जिससे उनका पाचन आसानी से हो पाता है। इसके अलावा स्वस्थ और सफेद दांत आपके आत्मविश्वास को बढ़ावा देने में भी मदद करते हैं।

हालांकि हम में से ज्यादार लोग दांतों की सेहत को लेकर ज्यादा गंभीर नहीं देखे जाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए ओरल हेल्थ का ध्यान रखना आवश्यक माना जाता है। इसमें दांत, जीभ और मसूड़ों की साफ-सफाई और उनका ख्याल रखना भी जरूरी है।

जाने-अनजाने रोजाना हम कुछ ऐसी चीजें करते रहते हैं, जिनका दांतों की सेहत पर गंभीर असर देखा जा सकता है। इस तरह की आदतें दांतों में सड़न, कमजोरी और पायरिया जैसी समस्याओं के जोखिम को बढ़ा देते हैं।

कई शोध में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि ओरल हेल्थ प्राब्लम, विशेषकर मसूड़े की बीमारी से शरीर में अन्य समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। यही कारण है कि सभी लोगों को अपनी दांतों को स्वस्थ रखने के लगातार उपाय करते रहने चाहिए।
ओरल हाइजीन को बनाए रखने, विशेषकर दांतों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सभी लोगों को दिन में कम से कम दो बार ब्रश करने की सलाह दी जाती है। हम सुबह उठने के बाद तो ब्रश कर लेते हैं लेकिन रात में सोने से पहले ब्रश करने को नजरअंदाज कर देते हैं।
यह आदत दांतों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। असल में रात में भोजन के बाद दांतों में इसके कुछ अवशेष छिपे रह जाते हैं, जोकि रातभर में सड़ने लगते हैं और दांतों में सड़न का कारण बन सकते हैं। इससे बचने के लिए रात में ब्रश जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *