राष्ट्रीय बालिका दिवस का जानें महत्व…

नई दिल्ली। भारत में 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। 2008 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने इसकी शुरुआत की थी। 24 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया, क्योंकि इसी दिन 1966 में इंदिरा गांधी ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिनमें लड़कियों के बचाव, उनको स्वास्थ और सुरक्षित वातावरण बनाने सहित जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं। 2021 में बालिका दिवस की थीम डिजिटल पीढ़ी, हमारी पीढ़ी थी। 2020 में मेरी आवाज, हमारा समान भविष्य थीम रखी गई थी।

दरसल, 2022 की थीम की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। सरकार ने समाज में समानता लाने के लिए नेशनल गर्ल चाइल्ड डे की शुरुआत की थी। इस अभियान का उद्देश्य लड़कियों को जागरूक करना है और यह बताना है कि समाज के निर्माण में महिलाओं का समान योगदान है। इसमें सभी क्षेत्र के लोगों को शामिल किया गया है और उन्हें जागरुक किया गया कि लड़कियों को भी फैसले लेने का अधिकार होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *