जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में आपको अकस्मात गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे,लेकिन आप कुछ समय दूसरों के कार्यों को करने में भी व्यतीत करेंगे और दूसरों की मदद करने से आपके मन को सुकून मिलेगा। कार्यक्षेत्र में यदि आपने कोई परिवर्तन किया,तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आपको उच्च अधिकारियों से उलझनों में पड़ने से बचना होगा। विद्यार्थी अपने सीनियर्स की मदद से किसी परीक्षा में जीत हासिल कर सकते हैं।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आप अपने परिजनों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे,जिसके कारण आप अपने कार्य की ओर ध्यान नहीं लगाएंगे और आपके कुछ जरूरी कार्य भी आगे के लिए लटक सकते हैं,जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं,उन्हें अभी कुछ समय और भटकना होगा,तभी कोई काम मिल पाएगा। आपका कोई मित्र आपको धोखा दे सकता है,जिसके लिए आप परेशान रहेंगे। आपको रात्रि में लोगों की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप किसी बहुमूल्य वस्तु व संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा के लिए परेशान रहेंगे व सायंकाल के समय आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी। जीवनसाथी की ओर से आपको सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। भाइयों के साथ यदि कोई अनबन चल रही थी,तो उसे भी आपको मिलजुलकर ही समाप्त करना बेहतर रहेगा। माताजी से आप किसी भी किए वादे को पूरा करेंगे,जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपा से आपको प्रमोशन मिल सकता है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए और दिनों से बेहतर रहने वाला है, क्योंकि आज आप जिस भी कार्य को करने का मन अथवा योजना बनाएंगे, उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। आज आपको अपने धन का निवेश भी दिल खोलकर करने में फायदा होगा। जो लोग संतान के भविष्य के लिए धन को संचय करने की सोच रहे हैं, उन्हें एफडी अथवा लॉटरी आदि में धन का निवेश करना बेहतर रहेगा। आज आपको अपने किसी परिजन के ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आपके लिए आज का दिनमान मध्यम फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत तो अच्छी होगी, लेकिन दोपहर बाद आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद आपकी चिंताएं थोड़ी बढ़ सकती हैं। सेहत बढ़िया रहेगी। काम के सिलसिले में दिन ज्यादा मेहनत की ओर इशारा करता है और आपको ट्रैवलिंग भी करनी होगी।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। अपने काम पर ध्यान देंगे। दोपहर बाद इनकम में बढ़ोतरी होती हुई नजर आएगी। हल्के खर्चे तो रहेंगे, लेकिन वो चिंता नहीं देंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। हंसी-मजाक से घर और आसपास के लोगों को खुश रखेंगे। संबंधों में समस्याएं कम होंगी।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपको कहीं लंबी ट्रेवलिंग का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में दिनमान काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आप बिजी रहेंगे और जरूरी कामों से आपका ध्यान हट सकता है। इनका मच्छी होगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। आप चिंतित रहेंगे। कुछ कामों में अटकाव होगा, लेकिन दोपहर बाद स्थितियां एकदम से आपके पक्ष में आ जाएंगी। भाग्य का साथ मिलेगा और काम बनते चले जाएंगे। आप अपने काम को लेकर निश्चिंत रहें और मजबूती से डटे रहें।

धनु राशि: धनु राशि वाले आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता मग्न रहेंगे। ससुराल से कोई अच्छी खबर आ सकती है। सेहत में सुधार होगा। काम के सिलसिले में आपकी तीव्र बुद्धि आपके बहुत काम आएगी। अपने साथियों से भी अच्छी ट्यूनिंग रखेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सुबह तक जो चुनौतियां आपको नजर आ रही थीं, दोपहर होते-होते वह कम हो जाएंगी और आप की स्थिति अच्छी हो जाएगी, लेकिन आज के दिन खर्चे बने रहेंगे और इनकम में थोड़ी गिरावट आएगी, इसलिए सावधानी रखें।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप अपनी संतान की शिक्षा को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं, जिसके लिए आप उनके गुरुजनों अथवा परिवार के वरिष्ठ सदस्य से भी बातचीत कर सकते हैं, जो लोग विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके भी आज कुछ बेहतर अवसर मिल सकता है। आज आपको व्यापार में अक्समात धन लाभ मिलने के कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, जिसके कारण आप धन भी काफी व्यय करेंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, नहीं तो बाद में आपको धन के लिए परेशान होना पड़ सकता है।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनको आज उनके मन मुताबिक कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आज राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई प्रशंतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी, लेकिन आज जीवनसाथी से आपकी कुछ नोकझोंक हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *