जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपकी इच्छाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। किसी कानूनी कार्य में जीत मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद भी सुलझेगा, लेकिन सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। व्यवसाय की यदि कुछ योजनाएं रुकी पड़ी थी,तो आप उन्हें फिर से गति दे सकते हैं,जो आपके लाभ का कारण बनेगी और आर्थिक स्थिति को मजबूती देगी,लेकिन विद्यार्थियों को भी अपने सीनियर्स के साथ व सहयोग की आवश्यकता होगी,तभी वह किसी समस्या से बाहर निकल पाएंगे।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपनी शान शौकत की कुछ चीजों की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे और कार्यक्षेत्र में समय पर कार्य करके आप अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे,जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी और कोई नया पद भी मिल सकता है। आपको किसी कड़वी आदत से आपके परिवार के सदस्य से परेशान रहेंगे,जिसमें आपको सुधार अवश्य लाना होगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। राजनीतिक गतिविधियों में भी आपकी चल रही कडवाहट समाप्त हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में यदि कुछ परिवर्तन करना पड़े,तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगा,लेकिन किसी यात्रा पर जाने से पहले आपको सावधान रहना होगा,नहीं तो किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। राजनीतिक गतिविधियों में कुछ रुकावटें तो आएंगी,लेकिन आप फिर भी उनसे बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे,इसलिए आपको उनकी बातें सुननी व समझनी होगी। प्रत्येक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। आपको मानसिक शांति मिलेगी व अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपके आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी,जिसमें आपको सावधान रहना होगा। ससुराल पक्ष से आपको भरपूर मात्रा में धन लाभ मिलता दिख रहा है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल है और आप पूरी मेहनत से आज का दिन बेहतर बनाएंगे। आपके कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ जाएगा। धन के मामले में भी आज आप भाग्यशाली साबित होंगे और आमदनी में बढ़ोतरी का कोई न कोई जरिया आपको आज भी मिल सकता है। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आपके लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा बेहतर रहेगा। आप अपने खर्चों पर अंकुश लगाने में कामयाब हो सकते हैं और उससे आपको कुछ सुकून मिलेगा। परिवार से दूर जाने के योग हैं। संभवतः आप अपने काम में व्यस्त होंगे और परिवार को कम समय दे पाएंगे, फिर भी परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और घरेलू जिम्मेदारियों को भी समझें। दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा और प्रेम जीवन के लिए आज का दिन सर्वश्रेष्ठ है।

तुला राशि: तुला राशि वाले आपके लिए आज का दिन काफी उन्नति दायक रहेगा। कुछ ऐसी परियोजनाएं हैं, जो पहले से अटकी हुई हैं, लेकिन आज उनकी धूल को आप साफ करेंगे और उन पर आगे काम करेंगे, जिससे आपके कॉन्फिडेंस में बढ़ोतरी होगी और आपको इन्कम होगी। सुदूर यात्रा पर जाने के अच्छे योग बन रहे हैं। यात्रा की प्लानिंग अच्छे से करें।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज के दिन आपको कुछ नई खबरें मिल सकती हैं, जो आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएंगी। छोटे भाई-बहन आनंदित रहेंगे और आपकी मदद भी करेंगे। खर्चे थोड़े अधिक रहेंगे, लेकिन हो सकता है कि आज आपको नींद कम आए और किसी चिंता को लेकर आप थोड़े व्यथित हो सकते हैं। बासी और पुराना भोजन करने से बचें, इससे स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। आज के दिन आप थोड़े बातूनी हो सकते हैं और आपकी बात किसी को चुभ सकती है, इसलिए थोड़ा संभलकर बोलें। कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में है।

धनु राशि: धनु राशि वाले आपके लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा और उसका असर आपके जीवन के प्रत्येक क्षेत्र पर पड़ेगा। मानसिक और शारीरिक रूप से आप खुद को तनावग्रस्त महसूस करेंगे, इसलिए स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दें। संभव हो तो आज अपने ऑफिस से छुट्टी ले लें और घर पर आराम करें। घर में आपको सुख मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तनाव के साथ-साथ अधिक काम करना पड़ेगा। खर्चे थोड़े अधिक रहेंगे। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज अचानक से कुछ अच्छे परिणाम मिलने से आज का दिन बेहतर जाएगा। आप मानसिक रूप से प्रसन्न भी रहेंगे और हर काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। अंदर से प्रेम का एहसास होगा, जो आपके प्रेम जीवन को और भी बढ़िया बना देगा। यदि आप विवाहित हैं तो दांपत्य जीवन में भी आज का दिन रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं और कोई खास प्लानिंग भी कर सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में बेहतर नतीजे मिलेंगे और विदेशी संपर्कों का लाभ मिलेगा। अध्यात्म के क्षेत्र में भी आपको अच्छे अनुभव होंगे।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। हालांकि पैसों के मामले में आपको लाभ होगा, लेकिन मानसिक रूप से आप कमजोर रहेंगे, इसलिए ऊर्जा शक्ति की कमी होने से कार्यों में अच्छे से भाग नहीं लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक लोगों का सामना करना पड़ेगा और आप के वरिष्ठ अधिकारी आपसे किसी बात पर उखड़ सकते हैं, इस बात का विशेष ध्यान दें। पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा और आपके घर से कोई व्यक्ति बाहर जाने की योजना बना सकता है। प्रॉपर्टी के मामले में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी और प्यार भरे पल आएंगे। गुप्त तरीकों से धन का मार्ग खुलेगा। ससुराल पक्ष के लोगों से थोड़ी नोकझोंक हो सकती है और कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। जीवन साथी के माध्यम से समाज में सम्मान मिलेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी, लेकिन आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *