जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज के दिन व्यापार कर रहे लोग उम्मीद से बढ़कर धन कमाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। कार्यक्षेत्र की किसी समस्या को आज आप अपने सीनियर से बातचीत करके सुलझाने में कामयाब रहेंगे। आपकी वाणी की मधुरता आपको मान सम्मान दिलाएगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,वह आज अपने साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं,जिससे आप दोनों के बीच चल रही अनबन समाप्त होगी।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा और आपको आज अपने मित्र द्वारा कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में आज किसी सरप्राइस पार्टी का आयोजन हो सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होने से आज आप प्रसन्न रहेंगे और आपको आज कुछ अन्य स्त्रोतों से भी लाभ की प्राप्ति होती दिख रही है और आपको आज किसी शारीरिक कष्ट को नजरअंदाज नहीं करना है,नहीं तो वह बाद में किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकता है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए कोई बड़ा अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को यदि कुछ समस्याएं आ रही थी,तो वह नौकरी में बदलाव की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपका कोई शत्रु आपको कोई गलत सूचना दे सकता है,जिसके कारण आप कोई गलत निर्णय को ले लेंगे। आज आपके मानसिक रूप से खुश रहने के कारण आपकी निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी और आपके पास पड़ोस में आज किसी मांगलिक उत्सव में जाने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपके काम बनेंगे और आपकी प्रसन्नता बनी रहेगी। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है,नहीं तो वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आज आपके द्वारा किए गए अच्छे कार्य से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपने पहले यदि किसी को धन उधार दिया था,तो आज उसके वापस आने की संभावना भी बहुत अधिक है। आपका कोई मित्र आज आपके किसी बिगड़ते हुए काम को बनाने में आपकी मदद करेगा।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज के दिन आप अध्ययन और अध्यात्म के कार्य में लगाएंगे। आर्थिक योजनाओं में आप अच्छा खासा निवेश करेंगे,जिससे आप अपने भविष्य की चिंता को समाप्त कर सकते हैं,जो लोग किसी नए व्यवसाय की योजना बना रहे हैं,तो उन्हें किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। परिवार में आज आपके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत होगा और परिवार के सभी सदस्य आपकी बात मानकर उन पर चलते हुए नजर आएंगे,जिन्हें देखकर आपको प्रसन्नता होगी।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों को सुखद नतीजे मिलेंगे। काम की तारीफ होगी। व्यापारी वर्ग को भी आज फायदे होंगे। आपका बिजनेस काफी प्रॉफिट गेन करेगा। परिवार का माहौल थोड़ा कमजोर रहेगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। अपनी मेहनत पर विश्वास रखेंगे, लेकिन दिमागी काम ज्यादा लेंगे, जिससे युक्तियों के सहारे काम बनेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन परिवार में दिक्कतें आ सकती हैं। आपसी लोगों में झड़प हो सकती है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कई काम आपका ध्यान खींचेंगे, जिससे एक भी काम को ठीक से कर पाने में सफलता मुश्किल मिलेगी। बहुत प्रयास करने पर सफलता हासिल होगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा। काम का बोझ रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को ध्यान देना होगा, क्योंकि मेहनत तो ज्यादा होगी, पर उसके अपना अनुपात में फल नहीं मिलेगा।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपकी सेहत मजबूत रहेगी। धन की आवक रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत कमजोर रहेगी। काम के सिलसिले में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत बढ़िया होगी लेकिन दोपहर बाद स्थिति में बदलाव आएगा। आपके खर्चे बढ़ेंगे और साथ ही साथ आपकी चिंताएं भी बढ़ जाएंगी। पढ़ाई में ज्यादा ध्यान लगाकर मेहनत करना आवश्यक होगा। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। खुद में ऊर्जा का प्रवाह महसूस करेंगे, लेकिन एनर्जी एक जगह पर ना होने से आपका मन विचलित रहेगा।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए प्रसन्नतादायक रहने वाला है, क्योंकि आज वह अपने साथी के बारे में अपने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं, जिसके कारण उनके विवाह की बात भी आगे बढ़ सकती है, जो लोग लंबे समय से किसी वाहन की खरीदारी के लिए कोशिश कर रहे हैं, लेकिन नहीं खरीद पा रहे थे, तो आज उनका वह सपना भी पूरा होगा। विद्यार्थियों को भी आज शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। दोपहर बाद और भी ज्यादा सुकून मिलेगा। घर वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मानसिक शांति मिलेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन बहुत से झड़प हो सकती है, आपसी बातचीत से मामले को सुलझाने की कोशिश करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *