जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलने से आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी। आप अपने किसी परिजन के घर मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपको ज्यादा मेलजोल बढ़ाने से बचना होगा,नहीं तो विरोधी इसका पूरा फायदा उठाएंगे। यदि आप अपने किसी रुके हुए काम को लेकर परेशान है,तो वह आज पूरा हो सकता है,जो लोग लोन या किसी व्यक्ति से उधार लेना चाहते हैं,तो उन्हें वह भी आज आसानी से मिल जाएगा।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आप अध्यात्म के कार्यों की ओर अग्रसर रहेंगे। यदि परिवार में तनाव चल रहा था,तो उसमें स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको आज अपने किसी लक्ष्य के प्रति पूरा फोकस रखना होगा,तभी वह पूरा हो सकेगा,नहीं तो वह लंबा चल सकता है। आज किसी संपत्ति संबंधित विवाद में जीत मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप आज संतान की शिक्षा से संबंधित यात्रा पर जा सकते हैं। आपको परिवार के किसी सदस्य के संबंधित फैसला लेने से पहले वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए असमंजस भरा रहने वाला है। आप किसी महत्वपूर्ण काम को जल्दबाजी में करने से बचे,नहीं तो आप से कोई गलती हो सकती है। आपको आज किसी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है,इसलिए सावधान रहने की आवश्यकता है। आप आज कुछ पारिवारिक मामलों को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे,लेकिन आपको आज अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। परिवार में यदि कोई कलह उत्पन्न हो,तो उसमें आज आपको शांत होकर कोई निर्णय लेना होगा।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने कुछ बड़े लक्ष्यों के प्रति झुकेंगे। जो जिम्मेदारियां आज घर व बाहर आपको मिलेंगी उन्हे बखूबी निभाएंगे और लोगों को अपनी बातों से प्रसन्न रखेंगे। ससुराल पक्ष के लोगों से आज आपको मेल मिलाप करने जाना पड़ सकता है। आपको आज किसी पिछली की हुई गलती के लिए माफी मांगनी पड़ सकती है,जिससे बाद वह बात खत्म होगी। आपको संतान के करियर की चिंता सता सकती है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपनी लापरवाहियों पर अंकुश लगाने होंगे। किसी ट्रस्ट या किसी संस्था से जुड़े लोगों को आज कुछ असुविधा होगी,क्योंकि कोई उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकता है। नौकरी कर रहे लोग आज कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके किसी अच्छे पद की प्राप्ति कर सकते हैं। आप अपने कुछ बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण करके अपने धन को भविष्य के लिए संचय करने में कामयाब रहेंगे। धन का लेनदेन आज आप बहुत ही सावधानी से करें।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों को सुखद नतीजे मिलेंगे। काम की तारीफ होगी। व्यापारी वर्ग को भी आज फायदे होंगे। आपका बिजनेस काफी प्रॉफिट गेन करेगा। परिवार का माहौल थोड़ा कमजोर रहेगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। अपनी मेहनत पर विश्वास रखेंगे, लेकिन दिमागी काम ज्यादा लेंगे, जिससे युक्तियों के सहारे काम बनेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन परिवार में दिक्कतें आ सकती हैं। आपसी लोगों में झड़प हो सकती है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कई काम आपका ध्यान खींचेंगे, जिससे एक भी काम को ठीक से कर पाने में सफलता मुश्किल मिलेगी। बहुत प्रयास करने पर सफलता हासिल होगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा। काम का बोझ रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को ध्यान देना होगा, क्योंकि मेहनत तो ज्यादा होगी, पर उसके अपना अनुपात में फल नहीं मिलेगा।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपकी सेहत मजबूत रहेगी। धन की आवक रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत कमजोर रहेगी। काम के सिलसिले में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत बढ़िया होगी लेकिन दोपहर बाद स्थिति में बदलाव आएगा। आपके खर्चे बढ़ेंगे और साथ ही साथ आपकी चिंताएं भी बढ़ जाएंगी। पढ़ाई में ज्यादा ध्यान लगाकर मेहनत करना आवश्यक होगा। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। खुद में ऊर्जा का प्रवाह महसूस करेंगे, लेकिन एनर्जी एक जगह पर ना होने से आपका मन विचलित रहेगा।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए आय व व्यय में संतुलन बनाए रखने के लिए रहेगा,इसलिए आप एक बजट बनाए तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप धर्म-कर्म के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और किसी गरीब की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं,लेकिन नौकरी में कार्यरत लोग आज अपनी सूझबूझ से आगे बढ़े,तो बेहतर रहेगा नहीं तो उन्हें कोई परेशान करने की कोशिश करेगा व उनकी तरक्की में बाधा बन सकता है। आप किसी गलत तरीके से धन कमाने के चक्कर में ना पड़े।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। दोपहर बाद और भी ज्यादा सुकून मिलेगा। घर वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मानसिक शांति मिलेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन बहुत से झड़प हो सकती है, आपसी बातचीत से मामले को सुलझाने की कोशिश करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *