जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज व्यापार कर रहे लोगों को आय के कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। आपको अपने करियर में रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारी आज उनके पीठ पीछे उनकी बुराई कर सकते हैं। आपको किसी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदायक रहेगा। कार्य व्यवहार से जुड़े लोग आज अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपको कार्यक्षेत्र में किसी अच्छे काम को करने के लिए कोई उपहार भी दिया जा सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। यदि आपको कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है,तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आज आ सकता है। आपके व्यवसाय के कुछ योजनाओं को आप गति देंगे। आज आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज आध्यात्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने कुछ लक्ष्यों के प्रति सावधान रहना होगा। आप सफलता की नई सीढ़ी चढ़ेंगे,क्योंकि नौकरी में आपको अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। प्रेम जीवनजी रहे लोग आज साथी की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं,जो उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आपने यदि साझेदारी में किसी व्यापार को किया हुआ है,तो उसमें भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या चल रही है, तो उसे नजरअंदाज करने से बचना होगा,नहीं तो भविष्य में वह कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। जल्दबाजी में आप अपने मन में चल रहे कुछ विचारों की चर्चा अपने किसी परिजन से कर सकते हैं,जो उसका फायदा उठाएंगे। संतान को कोई नई नौकरी के मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आएगा। नौकरी में कार्यरत लोग टीमवर्क के जरिए काम करेंगे,तो वह समय से पहले कार्य पूरा करके देंगे। आपको अपने किसी मित्र से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है,जिससे आपको समस्या तो होगी। आज कोई आंखों से संबंधित कष्ट हो सकता है,उसके प्रति सावधान रहें। आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वालों आज आपको किसी लेनदेन के मामले में सावधानी बनाए रखनी होगी व जिम्मेदारी से कोई कार्य करें। माता-पिता आपका प्रत्येक कार्य में पूरा साथ देंगे। आपका कोई परिचित आपकी किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या का समाधान बता सकता है। आप अपनी मेहनत और लगन से कार्यक्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल करने में कामयाब रहेंगे। नौकरी के साथ आपकी किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना विफल हो सकती है,इसलिए आपको एक ही जगह दिमाग लगाना बेहतर रहेगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज दोपहर बाद स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कार्य में आ रही अड़चन दूर होगी और भाग्य के सहारे कई काम बनेंगे। आमदनी तो बढ़ेगी, लेकिन भाई बहनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। किसी यात्रा पर जाने की संभावना रहेगी। आज अपने साहस के बल पर प्रयासों में अधिकता दिखाएंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र के लिए दिनमान थोड़ा सा कमजोर रह सकता है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। जीवनसाथी हर तरीके से आपके साथ खड़ा रहेगा। दोनों साथ मिलकर भविष्य के लाभ के लिए कोई बड़ा निर्णय लेंगे। आज व्यापार में भी दिन अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन के साथ-साथ आपका पारिवारिक जीवन भी खुशनुमा रहेगा, लेकिन परिवार में दिक्कतें आ सकती हैं। कुछ अपने आप से रूठ सकते हैं।

धनु राशि: धनु राशि वाले स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा कमजोर है। दोपहर बाद स्थितियां और बदल सकती है। जब आपके खर्चे भी अधिक होंगे। विरोधियों से सावधान रहें। कोर्ट कचहरी के मामले को आगे के लिए बढ़ा देना बेहतर होगा। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कार्य क्षेत्र में स्थितियां आपसे और ज्यादा समय और और ज्यादा ध्यान लगाने की मांग करेंगी।

मकर राशि: मकर राशि वाले खर्चों में कमी होगी, जिससे मानसिक तनाव कम होगा। आर्थिक तौर पर आप बेहतर महसूस करेंगे। दोपहर बाद कोई परियोजना आपके काम आएगी। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल है। आपका प्रिय आपको भविष्य के लाभ की कोई कामयाब बाद बताएगा, जिससे आप खुश हो जाएंगे। प्रेम जीवन बेहतरीन बनेगा दांपत्य जीवन भी आज आपका बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र की वजह से यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज के दिन आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहने वाला है। आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप किसी मांगलिक व सांस्कृतिक उत्सव में भाग ले सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। आज छोटे व्यापारियों को व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह अपने धन को खूब खर्च करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं करना है और किया, तो आपका जमा धन भी खर्च हो सकता है और बाद में आपको धन के लिए परेशान होना पड़ सकता है। व्यवसाय के लिए आज आप जिन योजनाओं को बनाएंगे, वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज के दिन आपको रचनात्मक कार्यों में प्रगति मिलेगी, लेकिन आज आपको महिलाओं से बातचीत करते समय अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह कोई वाद विवाद करा सकती है। आज आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी, जिसके कारण आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों को आज छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, लेकिन उन्हें पहचान कर उन पर अमल करना होगा, तभी वह लाभ कमा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *