जानिए क्‍या होता है फोबिया?

हेल्‍थ। हर व्यक्ति को किसी न किसी चीज़ या बात से डरता है। इस डर को ही फोबिया कहते हैं। कुछ लोग फोबिया को किसी बीमारी से जोड़ देते हैं। डरना कोई बीमारी नहीं है। कोई ऊंचाई से डरता है, तो कोई जानवरों से। डरना आम बात है, लेकिन डर अगर मन की गहराई में बैठ जाए, तो व्यक्ति के लिए समस्या खड़ी हो सकती है।

फोबिया अधिकतर हमारे मन का वहम होता है, जो समय के साथ कम या खुद ही ठीक होने लगता है। अगर किसी को किसी एक चीज़ से सालों-साल डर लगता रहता है और समय के साथ वह कम भी नहीं होता है, तो यह चिंता की बात हो सकती है। इस स्थिति में आपको मनोवैज्ञानिक से सलाह लेना आवश्‍यक हो जाता है।

क्‍या है फोबिया:-

फोबिया काफी तर्कहीन डर या भय का गंभीर रूप होता है। इसमें व्यक्ति किसी भी निश्चित स्थान, स्थिति या विशेष चीज को देखकर डरने लगता है। यह डर उसे दिमागी तौर पर परेशान करता है। अगर किसी व्यक्ति को कुत्ते से डर लगे, तो यह उसका फोबिया हो सकता है, लेकिन अगर व्यक्ति कुत्ते का ज़िक्र सुनते, दूर से ही उसे देखकर परेशान होता है या खुद पर काबू नहीं रख पाता है, तो यह किसी सीरियस मेडिकल हिस्ट्री की वजह से भी हो सकता है।

कई बार फोबिया जेनेटिक भी हो सकता है। अगर कोई बच्चा अपने आसपास अजीब चीजों को देखता है, तो उसे भी फोबिया हो सकता है। फोबिया का कोई विशेष कारण नहीं है, ये ज़्यादातर लोगों के मन में बन चुकी धारणाओं की वजह से परेशान करता है। कई बार इसका जुड़ाव पुरानी घटनाओं से भी होता है। अगर फोबिया समय रहते ठीक नहीं होता है, तो एक्सपर्ट से मिलना बेहद ज़रूरी है।

कैसे करें फोबिया की पहचान:-

रिपोर्ट के अनुसार, फोबिया का एक मुख्‍य लक्षण पैनिक अटैक हो सकता है। व्यक्ति को किसी चीज का फोबिया है, तो उस चीज के दिखने या महसूस होने पर ही वह व्यक्ति अजीब तरह से बर्ताव करने लगता है। इसके अलावा दिल की धड़कन बढ़ना, सांस लेने में कठिनाई होना, मुंह सूखना, छाती में तेज दर्द होना भी फोबिया के लक्षणों में शामिल है।

फोबिया से कैसे निपटें:-

लंबे समय तक रहने वाला डर काफी गंभीर हो सकता है, इसीलिए आपको बिना किसी झिझक के अच्छे मनोवैज्ञानिक की सहायता लेनी चाहिए। फोबिया से उबरना आसान नहीं है, लेकिन मनोवैज्ञानिक की सहायता से आप अपने फोबिया की वजह जानते हुए उस पर काबू पा सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *