एलजी मनोज सिन्हा ने राजोरी की घटना पर जताया दुख

जम्मू कश्मीर।  एलजी मनोज सिन्हा ने राजोरी में संदिग्ध फायरिंग में मारे गए युवकों के प्रति शोक व्‍यक्‍त किया है। एलजी मनोज सिन्‍हा ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया हैं। उन्होंने प्रभावित परिजनों के प्रति शोक जताते हुए घायल युवक को उचित उपचार देने के निर्देश भी दिए हैं। एलजी मनोज सिन्‍हा ने मारे गए दोनों युवकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मृतकों का शनिवार दोपहर को अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि युवकों की मौत की जांच पुलिस और सेना पारदर्शी तरीके से करेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह शोपियां मुठभेड़ में तीन युवकों के मारे जाने की जांच हुई थी उसी तरीके से इस मामले की भी स्पष्ट और पारदर्शी जांच होगी। कानून सभी के लिए बराबर है।

शुक्रवार को राजोरी-जम्मू हाईवे स्थित शहर से सटे अल्फा ट्रैफिक चेक पोस्ट (टीसीपी) इलाके में एक सैन्य शिविर के बाहर सुबह करीब 6:30 बजे संदिग्धों की फायरिंग में दो पोर्टरों की मौत हो गई थी। इसके अलावा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *