एलजी मनोज सिन्‍हा ने महाराजा हरि सिंह की जयंती पर दी शुभकामनाएं

जम्मू कश्मीर। महाराजा हरि सिंह जयंती के मौके पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उन्‍हे याद किया है। एलजी सिन्‍हा ने कहा कि महाराजा हरि सिंह का देश और वंचितों के कल्याण के लिए असाधारण योगदान लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

एलजी मनोज सिन्हा ने कहा, ‘महाराजा हरि सिंह की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। वे महान शिक्षाविद्, प्रगतिशील विचारक, समाज सुधारक और आदर्शों से भरपूर महान व्यक्ति थे। महाराजा हरि सिंह का देश और वंचितों के कल्याण के लिए असाधारण योगदान लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

शुक्रवार को महाराजा जयंती के अवसर पर शहर जम्मू, सांबा, कठुआ, सुंदरबनी, रियासी, उधमपुर के साथ अन्य सभी जिलों में कार्यक्रम आजोयित किए जा रहे हैं। शहर भर में जश्न मनाया जा रहा है। युवा राजपूत सभा गाजे-बाजे और हाथी-घोड़ों के साथ बन तालाब से तवी पुल के पास स्थापित महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा तक शोभायात्रा निकाल रही है। इसमें सभी संगठनों के लोग हिस्सा ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *