गोवा-मणिपुर में कमल खिलना लगभग तय….

गाेेेेवा। गोवा की 40 और मणिपुर की 60 सीटों के लिए मतगणना चल रही है। गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को मतदान हुए थे, जबकि मणिपुर में दो चरणों में 28 फरवरी और 5 मार्च को वोटिंग हुई थी। गोवा-मणिपुर के दोपहर 12 बजे तक के रुझानों के मुताबिक दोनों राज्यों में भाजपा सरकार बनती दिखाई दे रही है।
मणिपुर में भाजपा जहां 31 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है तो गोवा में पार्टी 18 सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि, गोवा में सीएम प्रमोद सावंत को कड़ी टक्कर मिल रही है। वह सिर्फ 400 वोटों से आगे चल रहे हैं।
गोवा में भाजपा नेता व सीएम प्रमोद सावंत को कांग्रेस प्रत्याशी से कड़ी टक्कर मिल रही है। दोनों के बीच करीब 400 वोटों का ही अंतर है। वहीं मणिपुर में भाजपा 30 सीटों पर आगे चल रही है। बहुमत से वह सिर्फ एक सीट पीछे रह गई है। यहां पर कमल खिलना लगभग तय है।

मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलता दिख रहा है। भाजपा उम्मीदवार 28 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने सिर्फ आठ सीटों पर बढ़त बनाकर रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *