सॉफ्ट और रोजी लिप ‍के लिए घर पर बनाएं लिप बाम

ब्‍यूटी टिप्‍स। सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है। ठंडी हवाओं के कारण त्वचा संबंधी कई तरह की समस्‍या बढ़ जाती हैं। खासकर होंठ फटने की समस्या आम बात होती है। ठंडी हवा के कारण होंठ की नमी कम होने से फटने लगते हैं और रूखे लगने लगते हैं। उनकी रंगत भी उतरने लगती है। होंठों में नमी लाने और गुलाबी होंठ पाने के लिए लोग तरह तरह के ब्यूटी प्रोडक्‍ट का इस्तेमाल करते हैं।

हालांकि महंगे ब्यूटी उत्पाद केमिकल से भरपूर हो सकते हैं। जिसके कारण भले ही कुछ समय के लिए आपके होंठ कोमल और नरम हो जाएं लेकिन उनकी रंगत काली पड़ने लगती है। इसलिए बाहर के केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचने के लिए घर पर ही आसानी से लिप बाम बनाया जा सकता है। घर पर बने लिप बाम होंठों को प्राकृतिक गुलाबी रंग देता है। तो आइए जानते है घर पर ही लिप बाम बनाने का तरीका।

बनाने की सामग्री :-

-चुकंदर

-नारियल का तेल

-पेट्रोलियम जेली

-विटामिन ई का तेल

बनाने का तरीका :-
इस लिप बाम को बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर को उबाल लें। इसके बाद उबले हुए चुकंदर को छीलकर पीस लें। अब चुकंदर के रस को छानकर उसमें नारियल का तेल मिलाएं। चुकंदर का रस और नारियल का तेल अच्छे से मिलाकर फ्रिज में रख दें।  कुछ घंटे फ्रिज में रखने के बाद इस मिश्रण में विटामिन ई और पेट्रोलियम जेली डालकर अच्छे से मिला लें। ध्यान रखें कि लिप बाम को अधिक गीला न करके थोड़ा गाढ़ा रखना है। इसे एक बॉक्स में भर लें और रोजाना सुबह व शाम में लगाकर होंठों को मॉश्चराइडज कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *