राष्ट्रीय बेटा दिवस: इन संदेशों से अपने बेटे को दें शुभकामनाएं

रिलेशनशिप। भारतीयों के लिए रिश्तों और परिवार बहुत अहम होते हैं। मां और बेटी का रिश्ता, पिता और बेटे का संबंध भारतीय परिवारों को बहुत मजबूत और खुशहाल बनाता है। मदर्स डे, फादर्स डे, डॉटर्स डे हो या फ्रेंडशिप डे, यह सभी दिन रिश्तों के दिन है। इसी तरह हर वर्ष भारत में बेटा दिवस भी सेलिब्रेट किया जाता हैं। राष्ट्रीय बेटा दिवस 4 मार्च को मनाया जाता है। राष्ट्रीय बेटा दिवस के पर्व को लोग उत्साह से मनाते हैं। बेटों को समर्पित इस दिन लोग अपने पुत्र को खास महसूस कराते हैं। आज भी भारतीय परिवारों में बेटा परिवार का भविष्य, वंश चलाने वाला और घर की जिम्मेदारी उठाने वाले सदस्य के तौर पर देखा जाता है। एक बेटा भी अपने माता-पिता का सहारा होता है, जो बूढ़े हो रहे मां-बाप की जिम्मेदारी को उठाने के साथ ही सभी की आवश्‍यकताओं को पूरा करता है। बेटों को खास महसूस कराने के लिए उन्हें उपहार दे सकते हैं। वहीं राष्ट्रीय बेटा दिवस की शुभकामनाओं के साथ उनका आभार व्यक्त कर सकते हैं। प्रतिवर्ष 4 मार्च को बेटा दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2018 में पहली बार राष्ट्रीय बेटा दिवस मनाया गया था। इस दिन को मनाने की शुरुआत जिन निको ने की थी। तब से हर वर्ष बेटा दिवस का पर्व मनाया जाने लगा। बेटा दिवस पर आप इन संदेशों से अपने बेटे को शुभकामनाएं दे सकते है।

राष्ट्रीय पुत्र दिवस के शुभकामना संदेश :- 

आकाश सा हो व्यक्तित्व तुम्हारा
सागर सा हो गहरा व्यवहार।
मिले सदा खुशियां तुम्हें
बेटा दिवस की शुभकामना बारंबार

राष्ट्रीय बेटा दिवस की शुभकामनाएं

पुत्र हमेशा अपने माता-पिता के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं।
वह बेटे हैं जो परिवार का जीवन आनंदमय बनाते हैं।
राष्ट्रीय बेटा दिवस की शुभकामनाएं

बेटा श्रवण कुमार सा हो
बेटा प्रभु श्रीराम सा हो
माता-पिता का करे सम्मान
बेटा गणेश भगवान सा हो।
राष्ट्रीय बेटा दिवस की शुभकामनाएं

 

 

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *