Delhi: दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना आलोट-विक्रमगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच हुई। हादसे की खबर लगने के बाद कोटा रेल मंडल से राहत व बचाव टीम मौके पर पहुंची। जिस कोच में आग लगी उसमें 68 यात्री सवार थे। वहीं कुछ सेकेंड में ही आग पूरे कोच में फैल गई। आग लगने की सूचना गार्ड ने सबसे पहले लोको पायलट को दी, जिसके बाद ट्रेन रोकी गई और पैसेंजर्स को बाहर निकाला गया। जिसके चलते दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग प्रभावित हो गया है.