दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, टेक ऑफ से पहले विमान से उठने लगा धुआं, 232 यात्री थे सवार

Delhi Airport : दिल्ली से ज्यूरिख जा रहे स्विस इंटरनेशनल एयर लाइन्स में सवार 232 यात्री उस वक्त बाल-बाल बच गए. जब टेकऑफ से पहले ही विमान से धुआं उठने लगा. बता दें कि पायलट ने तुरंत टेकऑफ कैंसिल कर दिया और इमरजेंसी में यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया.

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस की ज्यूरिख जा रही फ्लाइट LX147 रविवार तड़के करीब एक बजे दिल्ली से उड़ाने भरने के लिए तैयार थी. लेकिन विमान में टेकऑफ के दौरान तकीनीकी खराबी आ गई. ऐसे में बताया जा रहा है कि इंजन में खराबी के चलते लैंडिंग गियर के पोर्ट साइड से धुआं निकलने लगा. इस दौरान खतरे को भांपते हुए पायलट ने तुरंत टेकऑफ कैंसिल कर दिया. साथ ही विमान में सवार यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया.

हालात को देखते हुए एयरलाइन के प्रवक्ता का कहना है कि एहतियात के तौर पर सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया. कुछ यात्रियों के लिए सीढ़ियों का भी इस्तेमाल किया गया. इस दौरान 6 यात्रियों को हल्की चोट या असहजता के कारण मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. फिलहाल वर्तमान में स्थिति सामान्य बताई जा रही है. एयरलाइन ने बताया कि तकनीकी विशेषज्ञों की टीम दिल्ली पहुंचकर विमान की जांच करेगी. इसके साथ ही, सभी यात्रियों के लिए जल्द से जल्द वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था की जा रही है.

इसे भी पढ़ें :- Petrol Diesel Price: रविवार  को जारी हुआ पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानिए आपके शहर में क्या है ईंधन का रेट?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *