CBSE के नए चैयरमैन बनें IAS मंदीप के. भंडारी, जानें कैसा रहा सफर?

New CBSE Chairman: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) को नया चेयरपर्सन मिल गया है. केंद्र सरकार ने 2001 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी मंदीप के. भंडारी को इस पद पर नियुक्त किया है. भंडारी AGMUT कैडर के अधिकारी हैं और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत हैं. खास बात यह है कि IAS बनने से पहले उन्होंने डॉक्टर की पढ़ाई की है और MBBS की डिग्री हासिल की है.

भंडारी का जन्म 14 दिसंबर 1974 को हुआ था. उन्होंने लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज से MBBS किया, जो पंजाब यूनिवर्सिटी से संबद्ध है. वह MBBS में गोल्ड मेडलिस्ट हैं.डॉक्टरी छोड़कर उन्होंने UPSC का रास्ता चुना. परीक्षा पास कर वह 2001 बैच के IAS बने और उन्हें AGMUT कैडर मिला. इसके बाद उन्होंने लेह, जम्मू में डिप्टी कमिश्नर से लेकर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के CEO और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी तक कई बड़ी जिम्मेदारियां निभाई हैं.

इसे भी पढ़ें:-दिल्ली यूपी समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश अलर्ट, 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *