विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, बंटवारे से प्रभावित लोगों को किया याद

New Delhi: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1947 के विभाजन से प्रभावित लोगों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इमोशनल हुए पीएम मोदी

पीएम मोदी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर 1947 के बंटवारे के वक्त हुए नुकसान को याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि हम उन सभी लोगों के साहस को याद करते हैं, जो विभाजन से प्रभावित हुए थे। यह इतिहास का वह दौर था, जिसने कई जिंदगियां तहस-नहस कर दीं और परिवार उजड़ गए। अपनों को खो दिया और लोगों ने भारी पीड़ा सही। साथ ही, इन चुनौतियों से उभरते हुए लोगों ने शून्य से अपनी जिंदगी फिर से बनाई, मुश्किलों को कामयाबी में बदला और देश की तरक्की में बड़ा योगदान दिया। उनकी जीवन-यात्राएं हमें इंसानी जज्बे की ताकत की याद दिलाती हैं। यह दिन हमारे देश में आपसी सद्भाव और भाईचारे को बनाए रखने के हमारे संकल्प को और मजबूत करे और हम सब मिलकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में काम करें।

देशवासियों को हृदय से करता हूं नमन: पीएम मेदी

एक और पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर उन सभी देशवासियों का हृदय से नमन करता हूं।  जिन्होंने उस वीभत्स दौर से निकलकर देश की प्रगति में अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने अपने साहस और सामर्थ्य से दिखाया कि कैसे विपरीत परिस्थितियों में भी संकल्पों को सिद्ध किया जाता है। 6 साल पहले हुई थी शुरुआत

बता दें कि 80 साल पहले देश की आजादी के साथ विभाजन का दर्द सहने वाले पीड़ितों के दर्द को याद करने के उद्देश्य से पीएम मोदी ने साल 2021 से इस दिन को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाने की घोषणा की थी। सरकार का यह मानना है कि ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के आयोजन से युवा पीढ़ी को विभाजन का दंश झेलने वाले लोगों की पीड़ा और उन परिस्थितियों को समझने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *