Weather news: उत्तर भारत में मौसम एकबार फिर पलटने वाला है. ठंड के बीच बारिश नया खेल दिखा सकता है. मौसम विभाग ने एक साथ दो-दो पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की बात कही है. भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि इसका देश के कई राज्यों में देखने को मिल सकता है. IMD ने कहा कि कहीं तेज हवाएं चलेंगी तो कहीं घना कोहरा छाया रहेगा. साथ ही, पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही ज्यादातर मैदानी इलाकों में आसमान साफ रहेगा.
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. दिन में 15-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 22°C से 24°C और 08°C से 10°C के बीच रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहेगा. दिल्ली में शनिवार को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की हवाएं चल सकती हैं. सुबह के दौरान हल्का कोहरा छाया रह सकता है.
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा कहीं-कहीं देखने को मिल सकता है. आज घने कोहरे को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. मौसम साफ रहने के कारण दिन में अच्छी धूप खिलने के भी आसार हैं. इस दौरान 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चल सकती हैं जिससे सुबह-शाम ठंड बनी रहेगी. हालांकि दिन में धूप के कारण सर्दी से राहत रहेगी.
बिहार में मौसम का पूर्वानुमान
IMD के अनुसार अगले सात दिनों तक बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. 8 फरवरी की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, लेकिन इसका असर बिहार के मौसम पर नहीं पड़ेगा. अगले कुछ दिनों तक तापमान में हल्की गिरावट के बाद स्थिरता बनी रहने का अनुमान है.
हरियाणा में 9-10 फरवरी को बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 9 और 10 फरवरी को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना है. चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि 10 फरवरी तक लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव बना रहेगा.
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान के लिए भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. राज्य के कई जिलों में कड़ाके की ठंड चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने कहा कि पूर्वी राजस्थान में सुबह हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है. वहीं, दिन में तापमान में 2-4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है.
इसे भी पढ़ें:-Gold Price Today: सोने-चांदी के बदले रेट, जानें आज का लेटेस्ट अपडेट