UP-बिहार समेत 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके राज्य में मौसम का हाल

Weather news: देश के अधिकतर हिस्सों में गर्मी का असर धीरे-धीरे तेज होने लगा है। इस बीच, मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कुछ राज्यों में भीषण गर्मी पड़ सकती है, जबकि एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण कई क्षेत्रों में बारिश भी देखने को मिल सकती है।  बारिश के साथ ही आंधी-तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है। गर्मी के बीच अचानक बारिश का ये अलर्ट लोगों की टेंशन बढ़ा रहा है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में कैसा रहेगा मौसम

किन राज्यों में होगी बारिश?

पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव14 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। IMD के मुताबिक, इससे यूपी, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय समेत 12 राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत में मौसम सक्रिय रहेगा। अरुणाचल प्रदेश में 12 से 14 मार्च तक कई जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है, जबकि असम और मेघालय में 13 से 15 मार्च के दौरान तेज बारिश संभव है।

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में 12 मार्च को कुछ स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। IMD ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना

अरुणाचल प्रदेश में 12 से 14 मार्च के बीच कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, असम और मेघालय में 13 से 15 मार्च के बीच कुछ इलाकों में तेज बारिश की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में गरज-चमक और ओलावृष्टि

पहाड़ी क्षेत्रों में भी मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। हिमाचल प्रदेश में 11 और 12 मार्च को कुछ स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अनुमान है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में 11 मार्च को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली में मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में फिलहाल मौसम साफ रहने का अनुमान है। आज और कल आसमान साफ रहेगा, जबकि 14 मार्च को हल्के बादल छा सकते हैं। तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और शाम के समय करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

यूपी में गर्मी, कोहरे का असर

उत्तर प्रदेश में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है और कई इलाकों में सुबह घना कोहरा भी देखने को मिला, जिससे दृश्यता 50 मीटर से कम हो गई। हालांकि, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से 15 और 16 मार्च को कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

बिहार में भी मौसम बदलेगा

बिहार में भी लगातार तापमान बढ़ने से गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 14 से 16 मार्च के बीच राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *