यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Today: सोमवार को देशभर में भारी बारिश के आसार बने हुए है। गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम-बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश समेत 10 राज्यों में भारी से बहुत भारी मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।

दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली में आज भारी बारिश का अलर्ट है। इसके साथ ही आंधी-तूफान की चेतावनी भी जारी की गई है। इस दौरान करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यूपी में 75 किमी/घंटे तक चल सकती हैं हवाएं

उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ समेत नोएडा, आगरा, कानपुर, गोंडा, प्रतापगढ़, जौनपुर, मेरठ, अलीगढ़, मुरादाबाद, हरदोई, शाहजहांपुर, सीतापुर, बहराइच, मुजफ्फरनगर, मथुरा, बरेली, बिजनौर, बस्ती, खीरी और पीलीभीत में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट है। इन इलाकों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी ने आज गया, बांका, जमुई, कटिहार, भागलपुर, कैमूर, नालंदा, नवादा, औरंगाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और लखीसराय समेत कई जिलों के लिए भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। 

गुजरात में कैसा रहेगा मौसम

गुजरात के दाहोद, नर्मदा, तापी, वलसाड, नवसारी, सूरत, भरूच, पंचमहल और वडोदरा जिलों के लिए भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, अहमदाबाद में आज अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 27°C रहने की उम्मीद है।

हरियाणा-पंजाब में कैसा रहेगा मौसम

सोमवार को हरियाणा में दोपहर के समय आंधी-तूफान के साथ-साथ बारिश के आसार हैं। दिन में कुछ देर धूप भी रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में कहीं-कहीं तेज़ बारिश हो सकती है। वहीं, पंजाब के कई ज़िलों के लिए भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है, जिनमें पठानकोट, फ़िरोज़पुर, होशियारपुर, संगरूर, अमृतसर, बरनाला, नवांशहर, जालंधर, रूपनगर, फ़तेहगढ़ साहिब और फ़ाज़िल्का शामिल हैं। 

महाराष्ट्र का मौसम 

17 अगस्त को महाराष्ट्र में हवा चलने और बीच-बीच में धूप रहने के साथ-साथ दोपहर में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ-साथ कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम 

17 अगस्त को राजस्थान में मौसम आंशिक रूप से बादल वाला और बीच-बीच में धूप वाला रहने की संभावना है। IMD की ताज़ा चेतावनी के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:-अर्जुन की परीक्षा लेने के लिए भगवान शिव ने किरातेश्वर का लिया अवतार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *