शिमला नगर निगम चुनाव में लागू होगा नया रोस्टर…..

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल की राजधानी शिमला में अब नगर निगम के कुल 41 वार्ड होंगे। वार्डों के पुनर्सीमांकन को लेकर दायर आपत्तियां मंडलीय आयुक्त की ओर से खारिज किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने इस बारे में अंतिम अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार शहर में सात नए वार्ड बनाए गए हैं।

इससे शहर में कुल वार्डों की संख्या 34 से बढ़कर 41 पहुंच गई है। शहर में अपर कैथू, ढींगूधार, कसुम्पटी टू, लोअर विकासनगर, ब्रॉकहास्ट, लोअर खलीनी और लोअर कृष्णानगर नए वार्ड बनाए गए हैं। नगर निगम शिमला के चुनाव मई जून महीने में होने हैं। ऐसे में इस बार नगर निगम का सबसे बड़ा चुनाव होगा।

कई नए वार्ड बनाए गए तो कई वार्डों की सीमाएं बदली गईं। वार्डों के पुनर्सीमांकन को ही आधार बनाते हुए सरकार ने एक्ट में संशोधन किया है। इसके अनुसार अब नगर निगम के वार्डों में नया रोस्टर लागू होगा। हाल ही में हुई कैबिनेट की बैठक में भी इस पर सहमति दी गई थी। साल 2017 में हुए नगर निगम चुनाव में भी वार्डों की संख्या बढ़ने के कारण नया आरक्षण रोस्टर लागू हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *