NTA ने जारी किया JIPMAT 2022 का रिजल्‍ट

एजुकेशन। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने जॉइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट/JIPMAT 2022 के परिणाम जारी कर दिए हैं। परिणाम को गुरुवार को ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने परिणाम को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jipmat.nta.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

कब हुई थी परीक्षा?

NTA की ओर से JIPMAT 2022 का आयोजन 3 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा देश के 78 शहरों में निर्धारित केंद्रों पर सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। जिपमैट एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इसके माध्यम से सफल उम्मीदवारों को आईआईएम बोधगया और आईआईएम जम्मू में मैनेजमेंट में 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम में एडमिशन मिलेगा।

स्कोरकार्ड देखने के लिए ये जानकारियां जरूरी:-

जिन उम्मीदवारों ने JIPMAT परीक्षा में भाग लिया था, उन्हें अपने परिणाम को चेक करने के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां जाकर उम्मीदवारों को अपने स्कोरकार्ड को चेक करने के लिए अपने रोल नंबर और जन्मतिथि आदि का प्रयोग कर के लॉगिन करना होगा।

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक करें-:

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे JIPMAT 2022 Result 2022 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि आदि को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *