एनटीए ने जारी किया राष्ट्रीय फेलोशिप पुरस्कार का परिणाम

नई दिल्‍ली। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2022 के राष्ट्रीय फेलोशिप पुरस्कार के परिणाम जारी कर दिए हैं। इसे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकता है।

जिन उम्मीदवारों ने इस बार यूजीसी नेट परीक्षा में भाग लिया था, वह फेलोशिप के परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

बता दें कि एनटीए ने जून 2021 और दिसंबर 2021 सत्र की  UGC-NET परीक्षा का आयोजन तीन चरणों में किया था। पहला चरण 20 नवंबर से 5 दिसंबर 2021, दूसरा चरण 24 से 27 दिसंबर 2021 और तीसरा चरण 4 और 5 जनव, 2022 को आयोजित किया गया था।

यह परीक्षाएं देशभर के 239 शहरों में निर्धारित 837 परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ली गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *