आज कपूरथला हाउस में परी और राघव के रिश्ते पर लगेगी पक्की मुहर

मनोरंजन। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप के यूथ आइकॉन सांसद राघव चड्ढा के रिश्ते पर पक्की मुहर लगने जा रही है। यह जोड़ा शनिवार को सगाई करने जा रहा है। वहीं, इनकी सगाई का साक्षी दिल्ली का कपूरथला हाउस बनने वाला है। इस 400 पुराने किले में परिणीति और राघव एक-दूसरे को सगाई की अंगूठी पहनाते हुए जीवनभर साथ रहने की शुरुआत करने जा रहे हैं। शाही किले को दुल्हन की तरह सजाया गया है। दोनों की जिंदगी के इस नए पड़ाव से इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियां और राजनीतिक जगत के सितारे शिरकत करने वाले हैं। रिपोर्ट की मानें तो, इस सगाई में तकरीबन 150 मेहमान मौजूद होंगे।

परिणीति-राघव की सगाई का कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई समारोह शाम 5 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुखमनी साहिब के पाठ से होगी। इसके बाद अरदास और फिर सगाई होगी। सगाई के बाद शाही डिनर का भी कार्यक्रम रखा गया है। परिणीति के बांद्रा हाईराइज में अपार्टमेंट को भी दुल्हन की तरह सजाया गया है। सगाई कार्यक्रम में जोड़ा मशहूर सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का आउटफिट पहनने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *