मुंबई पहुंचे पीएम मोदी, थोड़ी देर में करेंगे मुंबई मेट्रो की 2 लाइनों का उद्घाटन

महाराष्ट्र। पीएम मोदी ने गुरुवार को मुंबई में लगभग 38,800 करोड़ रुपए की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इससे पहले पीएम मोदी मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे। यहां महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले भी मौजूद रहे। पीएम मोदी मुंबई को विभिन्न परियोजनाओं और मुंबई मेट्रो की 2 लाइनों को समर्पित करेंगे।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 में पीएम ने यहां कहा था कि डबल इंजन सरकार ने महाराष्ट्र को बदल दिया और कहा कि सरकार को सत्ता में वापस लाया जाए। आप पर भरोसा करके जनता ने सरकार वापस लाई, लेकिन कुछ लोग गुंडागर्दी में लिप्त थे और 2.5 साल से लोगों को पसंद नहीं करने वाली सरकार थी।

उन्होंने बालासाहेब ठाकरे के सच्चे अनुयायी एकनाथ शिंदे ने साहस दिखाया और आपके आशीर्वाद से जनता की पसंद की सरकार एक बार फिर महाराष्ट्र में आ गई। महाराष्ट्र विकास के रास्ते पर एक बार फिर तेजी से चलने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *