Modi Cabinet Ministers List: मोदी सरकार में मंत्रियों को बांटे गए विभाग, किस नेता को मिला कौन सा मंत्रालय, देखें पूरी लिस्‍ट

PM Modi Cabinet Ministers List: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश में तीसरी बार सरकार बन चुकी है. नई सरकार में पीएम मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने रविवार को मंत्री पद की शपथ ली. जिसके बाद आज सभी मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया. वहीं, कई ऐसे नेता है जिनके मंत्रालय में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इन नेताओं में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर के मंत्रालय में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ऐसे में चलिए जानते है कि किस नेता को कौन से मंत्रालय की जिम्‍मेदारी मिली है.

PM Modi Cabinet Ministers List: किस नेता को मिली कौन सी जिम्‍मेदारी
नेताकौन सा मंत्रालय मिला?
नरेंद्र मोदीप्रधानमंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे, अन्य सभी विभाग जो किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए
राजनाथ सिंहरक्षा मंत्री
अमित शाहगृह एवं सहकारिता मंत्री
नितिन गडकरीसड़क और परिवहन मंत्री
जेपी नड्डास्वास्थ्य, रसायन और उर्वरक मंत्री
शिवराज सिंह चौहानग्रामीण विकास और कृषि मंत्री
निर्मला सीतारमणवित्त एवं कॉरपोरेट मंत्री
एस जयशंकरविदेश मंत्री
मनोहर लाल खट्टरशहरी विकास और ऊर्जा मंत्री
एचडी कुमारस्वामीभारी उद्योग और स्टील मंत्री
पीयूष गोयलकॉमर्स एवं इंडस्ट्री मंत्री
धर्मेंद्र प्रधानशिक्षा मंत्री
जीतनराम मांझीMSME मंत्री
राजीव रंजन (ललन सिंह)पंचायती राज मंत्री, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री
सर्बानंद सोनोवालबंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री
वीरेंद्र खटीकसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री
राममोहन नायडूसिविल एविएशन मंत्री
प्रहलाद जोशीउपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री
जुएल उरांवजनजातीय मामलों के मंत्री
गिरिराज सिंहकपड़ा मंत्री
अश्विनी वैष्णवरेल, सूचना और प्रसारण मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
ज्योतिरादित्य सिंधियासंचार मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री
भूपेंद्र यादव पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री
गजेंद्र सिंह शेखावतकल्चर और टूरिज्म मंत्री
अन्नपूर्णा देवी यादवमहिला एवं बालविकास मंत्री
किरेन रिजिजू संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री
हरदीप सिंह पुरीपेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मंत्री
मनसुख मांडवियाश्रम और रोजगार, युवा मामले और खेल मंत्री
जी किशन रेड्डीकोयला और खान मंत्री
चिराग पासवानफूड प्रोसेसिंग मंत्री
सीआर पाटिलजल शक्ति मंत्री
राव इंद्रजीत सिंह सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)/योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)/संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री
डॉ जितेंद्र सिंहविज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
प्रधान मंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री
कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री
परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री और अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री
अर्जुन राम मेघवालकानून और न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 
संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
प्रतापराव जाधवआयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री।
जयंत चौधरी कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
जितिन प्रसादवाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री
श्रीपद नाईकऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री
पंकज चौधरीवित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
कृष्णपाल गुर्जरसहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
रामदास अठावलेसामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
रामनाथ ठाकुरकृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
नित्यानंदरायगृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
अनुप्रिया पटेलस्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री और रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री
वी सोमन्नाजल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री और रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
पी चंद्रशेखर पेम्मासानीग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री और संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री
एसपी सिंह बघेलमत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री और पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री
शोभा करंदलाजेMSME राज्य मंत्री
कीर्तिवर्धन सिंहपर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री और विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री
बीएल वर्माउपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
शांतनु ठाकुरशिपिंग राज्य मंत्री
सुरेश गोपीटूरिज्म कल्चर राज्य मंत्री
एल मुरुगनसूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
अजय टम्टापरिवहन राज्य मंत्री
बंडी संजय कुमारगृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
कमलेश पासवानग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
भागीरथ चौधरीकृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
सतीश चंद्र दुबेकोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री और खान मंत्रालय में राज्य मंत्री
संजय सेठरक्षा राज्य मंत्री
रवनीत सिंह बिट्टूअल्पसंख्यक राज्य मंत्री
दुर्गादास उइकेजनजातीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
रक्षा खडसेयुवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
सुकांता मजूमदारशिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
सावित्री ठाकुरमहिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
तोखन साहूशहरी विकास राज्य मंत्री
डॉक्टर राजभूषण चौधरीजल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री
भूपति राजू श्रीनिवास वर्माभारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री और इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री
हर्ष मल्होत्राकॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
निमुबेन बंभानियाउपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री
मुरलीधर मोहोलसहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री
जॉर्ज कूरियनअल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री
पवित्र मार्गरेटाविदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री और कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री

इसे भी पढ़ें:- Weather: गुजरात में कल दस्‍तक देगा मानसून, उत्तर-पश्चिम व पूर्वी भारत में गर्मी से नहीं राहत, अलर्ट जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *