पीएम मोदी ने तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थानों का किया उद्घाटन

गोवा। रविवार को पीएम मोदी गोवा पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने 3 राष्ट्रीय आयुष संस्थानों का उद्घाटन किया। इसमें अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान भी शामिल है। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में अधिकतम सुविधाएं हैं। यह संस्‍था जनता में आयुर्वेद के बारे में जागरूकता पैदा करेगा। इसमें अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) गोवा, राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान (NIUM) गाजियाबाद और राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान (NIH) दिल्ली शामिल है।

पीएम मोदी ने पणजी में 9वें विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के समापन समारोह में AIIMS के आयुष अस्पताल का उद्घाटन किया। इसी के साथ उन्होंने उत्तर प्रदेश के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ यूनानी मेडिसिन और दिल्ली के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी का वर्चुअल उद्घाटन भी किया।

इस दौरान गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि गोवा और आयुर्वेदा के लिए आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस लेकर आए। जो 70 सालों में नहीं हुआ था वो पीएम मोदी ने 8 साल में करके दिखाया है। आज तक गोवा में अलग से आयुष मंत्रालय नहीं था, मगर आज वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस के बाद से गोवा में अलग से आयुष मंत्रालय होगा। वो राज्य में आयुष डॉक्टर के लिए समर्पित होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *