पीएम मोदी आज करेंगे मन की बात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के श्रोताओं के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम की 98वीं कड़ी होगी। मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को किया जाता है।

अगले महीने 8 मार्च को होली है। PM मोदी इस बार होली पर्व को लेकर चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा देश में होने वाले वाले G20 समिट की तैयारियों पर भी बात कर सकते हैं।

इससे पहले PM ने 29 जनवरी को मन की बात कार्यक्रम के जरिए लोगों को संबोधित किया था। उन्होंने पिछली बार पद्म पुरस्कार पाने वाले लोगों के जीवन की कहानियां बताईं थीं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था-लोकतंत्र हमारी रगों में है, हमारी संस्कृति में है। सदियों से यह हमारे कामकाज का भी एक अभिन्न हिस्सा रहा है। स्वभाव से हम एक डेमोक्रेसी सोसाइटी हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *