काशी विश्वनाथ धाम पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

वाराणसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पहली बार काशी में आगमन हो चुका है। वाराणसी एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी अगवानी की। राष्ट्रपति मुर्मू करीब चार घंटे तक शहर में रहेंगी। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति का काफिला सबसे पहले कालभैरव मंदिर पहुंची। काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू काशी विश्वनाथ धाम पहुंची। डमरू निनाद, शंख ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार से उनका स्वागत हुआ। बाबा धाम से निकलकर राष्ट्रपति दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती में शामिल होंगी। राष्ट्रपति मां गंगा की आरती उतारेंगी और षोडशोपचार पूजन करके देशवासियों के कल्याण की कामना करेंगी।  शाम सवा सात बजे के लगभग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *