राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 66वां जन्मदिन आज, PM मोदी और सीएम योगी ने दी बधाई

New Delhi: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अपना 66वां जन्‍मदिन मना रही है. इस खास मौके पर उन्‍हें दुनियाभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति मूर्मू को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनकी अच्छी सेहत और लंबे जीवन की कामना की है. प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा कि ‘राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. हमारे राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा और समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है. उनकी बुद्धिमत्ता और गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों की सेवा करने पर जोर एक मजबूत मार्गदर्शक शक्ति है. उनकी जीवन यात्रा करोड़ों लोगों को उम्मीद देती है. भारत उनके अथक प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए हमेशा उनका आभारी रहेगा. उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले.”

CM योगी ने दी बधाई

उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके जन्मदिन पर बधाई दी. सीएम योगी ने ‘एक्स’ पर पोस्‍त में लिखा, ”जनसेवा, राष्ट्र सेवा और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए सतत समर्पित माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! भगवान श्री जगन्नाथ जी से आपके सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना है.”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्‍म

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संथाली आदिवासी परिवार से संबंध रखती है. उनका जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में हुआ था. उन्होंने 25 जुलाई 2022 को राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की थी. इससे पहले वह झारखंड की राज्यपाल रही. मुर्मू का प्रारंभिक जीवन कठिनाइयों और संघर्षों से भरा था. गांव के स्कूल से प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद राष्‍ट्रपति मुर्मू आगे की पढ़ाई के लिए भुवनेश्वर गईं. उन्होंने रमादेवी महिला महाविद्यालय, भुवनेश्वर से कला स्नातक की उपाधि प्राप्त की. वे अपने गांव से कॉलेज जाने वाली पहली बालिका बनीं.

ये भी पढ़ें :- शिक्षा मंत्रालय ने UGC-NET परीक्षा रद्द करने का किया ऐलान, CBI को सौंपा मामले की जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *