शुद्ध आचार शुद्ध विचारों का होता है आधार: दिव्य मोरारी बापू

राजस्थान/पुष्कर। परम पूज्य संत श्री घनश्याम दास जी महाराज के पावन सानिध्य में सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय सर्वे भवन्तु सुखिनः समस्त भक्तों के स्नेह और सहयोग से श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ का भव्य महोत्सव-कथा का समय-दोपहर 12:15 बजे से 4:15 बजे तक। दिनांक-16-12-2021 से 24-12-2021 तक। कथा स्थल-पृथ्वीराज मैरिज गार्डन खटवा रोड न्यू कॉलोनी लालसोट। वक्ता-राष्ट्रीय संत श्री-श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री दिव्य मोरारी बापू। कथा का विषय-भगवती पार्वती का तप, शिव बारात, शिव-पार्वती विवाह। कल की कथा में रामावतार का कारण, राम जन्म की कथा, श्री राम जन्म का उत्सव महोत्सव मनाया जायेगा। सत्संग के अमृत बिंदु-शाप का उत्तर जो आशीर्वाद से दे वह संत।शाब्दिक उपदेश का असर जल्दी नहीं होता है। क्रियात्मक उपदेश तत्काल असर करता है। शुद्ध आचार शुद्ध विचारों का आधार होता है। शुद्ध प्रेम में दूसरों को सुखी करने की भावना होती है। शुद्ध प्रेम लक्ष्णा भक्ति भगवान् को बांधती है। ज्ञान और योग भगवान् को बांध नहीं सकते। शुभ विचार भगवान् पूर्ण करते हैं। सभी हरि भक्तों के लिए पुष्कर आश्रम एवं नवनिर्माणाधीन गोवर्धन धाम आश्रम से साधू संतों की शुभ मंगल कामना-श्री दिव्य मोरारी बापू धाम सेवाट्रस्ट गनाहेड़ा पुष्कर जिला-अजमेर (राजस्थान)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *