आज शादी के बंधन में बंधेंगे राहुल और अथिया

मनोरंजन। इंडिया के स्टार क्रिकेटर लोकेश राहुल और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अथिया शेट्टी आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इन दोनों की शादी की रस्में पहले ही शुरू हो चुकी हैं। हल्दी और संगीत की रस्म के वीडियो भी सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहे हैं। इस बीच एक्‍टर अजय देवगन ने सुनील शेट्टी को उनकी बेटी की शादी पर शुभकामनाएं दी हैं। मिली जानकारी के राहुल और अथिया आज शाम चार बजे सात फेरे लेंगे। शादी का कार्यक्रम सुनील शेट्ट के बंगले पर रखा गया है। सुनील शेट्टी ने बताया है कि शादी के बाद वह दूल्हे और दूल्हन को घर के बाहर मीडिया और पैपराजी के लिए लेकर आएंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक राहुल और अथिया की शादी में 100 मेहमान शामिल होंगे। मेहमानों में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी भी हैं। इसके अलावा बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियां भी शादी में आएंगे। शादी के बाद राहुल और अथिया रिसेप्शन रखेंगे, जिसमें सभी मेहमानों और दोस्तों को बुलाया जाएगा।

लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को फोन के बिना समारोह में आने के लिए कहा गया है। शादी में शामिल होने वाला कोई भी मेहमान फोन लेकर वहां नहीं पहुंचेगा। इनकी शादी में पारंपरिक तरीके से खाना परोसा जाएगा। सभी मेहमान दक्षिण भारतीय संस्कृति के अनुसार केले के पत्ते पर खाना खाएंगे। इस शादी की तस्वीरें खींचने की जिम्मेदारी जाने-माने फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *