जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए किसी भी मामले में लापरवाही बरतने से बचना होगा और आपको कुछ अन्य स्त्रोतों से भी आय प्राप्त होती दिख रही है,जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगी। आप आज कामकाज को लेकर परेशान रहेंगे। आपका कोई मित्र आपसे किसी प्रकार की मदद मांग सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको शासन सत्ता का भी पूरा लाभ मिलेगा,लेकिन जो लोग प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं,उन्हें अभी कुछ समय और परेशान होना होगा उसके बाद ही उनका विवाह हो पाएगा। परिवार के सदस्यों से चल रही अनबन आज आपके लिए कुछ समस्या लेकर आ सकती है,जिसमें आपको अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करके उसे समाप्त करना होगा।

 

वृष राशि: आज नौकरी कर रहे लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, उनके विरोधी भी आज उनके साथी बन सकते हैं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। क्योंकि आप समय पर कोई निर्णय लेकर नुकसान होने से बचा सकते हैं। आपको आर्थिक मामले में आज किसी पर भरोसा नहीं करना है। संतान से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है,जिसके बाद वह आपसे नाराज हो सकते है। आपको किसी परिजन से अपने मन की समस्याओं पर बातचीत करनी होगी। जो आपको सही रास्ता दिखाएंगे। राजनीति क्षेत्र में कार्यरत लोग आज किसी अच्छे मुकाम पर पहुंच सकते हैं।

 

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपने यदि अपने किसी काम को भाग्य के भरोसे छोड़ा,तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। आपकी कोई पिछली की गई गलती से आज आपको सबक लेना होगा। धार्मिक कार्यों में आज आप बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार के सदस्य आपका प्रत्येक मामले में पूरा साथ देंगे। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई सरप्राइस पार्टी का आयोजन कर सकता है। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी मिलने से परिवार में खुशियां रहेंगी,लेकिन आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं की कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आपका मन प्रसन्न रहेगा।

 

कर्क राशि: कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे। आपके अधिकारी आज किसी मामले में आप से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आपको जीवन साथी की सेहत के प्रति सावधान रहना होगा,क्योंकि उन्हें आज कोई आंखों की समस्या हो सकती है। किसी सरकारी काम में उसके नीति व नियमों का आपको पूरा पालन करना होगा। आप अपनी आय व्यय में संतुलन बनाए रखें,तो ही आपके लिए बेहतर रहेगा और आपको अपने आवश्यक व रुके हुए कार्यों को पूरा करने कि आपको एक सूची बनानी होगी तभी वह समय पर पूरे हो पाएंगे। आपका कोई मित्र आज लंबे समय बाद आपसे मुलाकात करने आ सकता है,जिसमें बात करके आपको पुराने गिले-शिकवे दूर करने होंगे।

 

सिंह राशि: आज के दिन दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखमय रहने वाला है और कोई नए व्यवसाय की योजना बना रहे लोगों को सावधान रहना होगा। आपको कार्य क्षेत्र में अपने लक्ष्यों पर फोकस करना होगा,तभी आप उन्हें आसानी से पूरा कर पाएंगे। संतान आज आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती है। आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आपकी किसी बात पर झड़प हुई थी,तो वह आपसे माफी मांगने आ सकता है। जीवनसाथी से किए हुए वादे को आज आपको पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज रहेंगे और जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,वह साथी की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा करेंगे और कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं।

 

कन्‍या राशि: आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी जगह बनानी होगी,नहीं तो लोग आपसे आपके अधिकारों को छीनने की पूरी कोशिश करेंगे। आज किसी की तर्क वितर्क भरी बातों से आपको कोई सोच विचार नहीं करना है। किसी विपरीत परिस्थिति में आजाद धैर्य बनाए रखें,यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपनी मेहनत व सूझबूझ से किसी काम को समय पर पूरा करके देंगे। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको परिवार के प्रति अपने कर्तव्य को पूरा करना होगा। विद्यार्थियों की आज किसी अन्य विषय के प्रति रुचि जाग सकती है। आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

 

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आज आप की संपत्ति में इजाफा होता दिख रहा है। यदि आज आप किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त की सोच रहे हैं, तो आज आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। सायं काल के समय आपको अपने किसी मित्र से कोई उपहार मिलता दिख रहा है। व्यापार में भी यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था, तो वह आज आपको प्राप्त होगा, इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप अपने परिवार की सभी महत्वकांक्षी की पूर्ति करने में सफल रहेंगे।

 

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए शांति भरा रहेगा, जिसके चलते आपको अपने घर व व्यापार दोनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सायंकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से अपने शत्रु पक्ष पर विजय पा लेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। यदि आपका कोई वाद विवाद बिजनेस में है, तो आपको इसमें अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा, नहीं तो आपके कुछ नये शत्रु पैदा हो सकते है। सायं काल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

 

धनु राशि: आज का दिन आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। आपके अंदर दान पुण्य की भावना बढ़ेगी और आप धार्मिक क्षेत्र की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। यदि आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को उधार देना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर दें, इससे आपके रिश्तो में दरार पड़ सकती है। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे, जिसे देखकर उनका मन प्रसन्न होगा। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को किया हुआ है, तो आज आपको उसमें कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

 

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए बहुमूल्य वस्तुओं के प्राप्ति का दिन रहेगा। आज आपको अपनी बुजुर्गों के आशीर्वाद से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतिक्षा कर रहे थे, लेकिन इसके साथ-साथ आपके सामने कुछ ऐसी खर्चे भी आएंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। किसी नए कार्य में यदि आज आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा और भविष्य में उससे आपको भरपूर लाभ भी अवश्य मिलेगा।

 

कुंभ राशि: आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि उनके कुछ शत्रु उनको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, जिसके कारण उन्हें परेशान नहीं होना, क्योंकि वह उनका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए आज बेहतर अवसर आ सकते हैं। आप अपने किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने के कारण प्रसन्न रहेंगे व अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर भी लेकर जा सकते हैं, लेकिन आप संतान के खराब व्यवहार के कारण परेशान होंगे, यदि किसी से धन का लेनदेन किया था, तो वह आपके लिए परेशानी भरा रहेगा, इसलिए सावधान रहें।

 

मीन राशि: आज का दिन पारिवारिक दायित्वों में पूर्ति का दिन रहेगा। आप अपने माता पिता के सहयोग से किसी नए व्यवसाय में हाथ डाल सकते हैं, जिसमें आप सफलता हासिल करेंगे, लेकिन आपको अपने भाई बहनों से चल रहे वाद विवाद को समाप्त करने की कोशिश करनी होगी, जो लोग अभी तक किसी उलझन में है, आपको उनका समाधान मिलेगा, लेकिन विद्यार्थियों को विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने का मौका भी मिल सकता है। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज छुटपुट लाभ के अफसरों को पहचानना होगा, तभी वह उससे लाभ कमा पाएंगे। सायंकाल का समय आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *