Astro Tips: 15 जून को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशि वालों को होगी ऐश्वर्य की प्राप्ति

Surya Rashi Parivartan 2023: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का बेहद ही महत्‍व होता है। वहीं जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करता है तो उसे उस राशि का गोचर करना कहते है। ज्‍योतिष शास्‍त्र में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य देव नियमित रूप से अपनी राशि में बदलाव करते रहते हैं। जिसका प्रभाव कुल 12 राशियों पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 15 जून की शाम 6:29 मिनट पर सूर्य देव का वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।

वहीं, 32 दिनों तक मिथुन राशि में रहने के बाद 17 जुलाई को फिर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में सभी राशि के जातकों पर शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते है कि वे कौन सी ऐसी राशियां है जिन्‍हे सुर्य के इस गोचर से लाभ मिलने वाला है।

मेष राशि – ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से मेष राशि के जातक के कामों में वृद्धि होगी। घर में मांगलिक कार्य होंगे। इसके साथ व्यापार में वृद्धि होने के साथ पराक्रम और साहस में बढ़ोतरी होगी।

सिंह राशि –  सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिर्वतन काम में  सफलता दिलाएगा। समाज में प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा। इसके साथ ही कामकाज भी वृद्धि होगी। सूर्य देव की कृपा से घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी।

कन्या राशि –  इस राशि के जातकों को नौकरी और कारोबार में सफलता मिलेगी। जबकि नौकरी बदलने की सोच रहे जातकों के लिए नए ऑफर मिलेंगे। इसके अलावा कार्य क्षेत्र से जुड़ा कोई पुरस्कार मिलने के साथ घर में सुख शांति और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि – सूर्य के राशि परिवर्त से कुंभ राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेदारी, तो बिजनेस में तरक्की मिलेगी।  इसके साथ कारोबार में विस्तार होगा। वहीं, सरकारी नौकरी कर रहे छात्राओं को सुनहरा अवसर प्रदान होगा। इसके अलावा जीवन साथी के साथ मजबूत संबंध बनेंगे और आय में वृद्धि होगी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *