RPSC AARO भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी

नौकरी। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (AARO) भर्ती परीक्षा 2022 के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। RPSC ने सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी भर्ती परीक्षा 27 और 28 अगस्त, 2022  को आयोजित की गई थी।

20 फरवरी से तक कर सकेंगे चैलेंज:-

आरपीएससी सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आंसर की को देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, आंसर की से असंतुष्ट रहने पर उम्मीदवार इसे 18 फरवरी से 20 फरवरी, 2023 तक 100 रुपये प्रति चैलेंज शुल्क का भुगतान कर आपत्ति दर्ज करा और उत्तरों को चुनौती दे सकते हैं। राजस्थान में आरपीएससी की ओर से सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी पदों के लिए 13 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *