शाहजहांपुर: सीएम योगी ने जनसभा को किया संबोधित, कहा- अब प्रदेश में उपद्रव नहीं उत्सव हो रहे है

शाहजहांपुर। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शाहजहांपुर पहुंचे। उन्होंने शहर के खिरनीबाग रामलीला मैदान में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। मंच पर सीएम योगी के साथ कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और जितिन प्रसाद समेत बीजेपी के सभी प्रत्याशी उपस्थित रहे। आपको बता दें कि शाहजहांपुर में पहली बार मेयर का चुनाव हो रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शहीदों की नगरी को नमन करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं और उपलब्धियां गिनाईं। उन्‍होंने कहा कि दुनिया में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ी है। भारत विश्वगुरू बनकर उभरा है।

उन्‍होंने कहा कि हमने छह वर्षों में माफियाओं की गर्मी दूर की है। प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। आज व्यापारी सीना तानकर चलता है। अपराधी गले में तख्ती डालकर चलते हैं। प्रदेश में भयमुक्त वातारण है। प्रदेश में अब उपद्रव नहीं उत्सव हो रहे हैं। 2017 से पहले विरासत का सम्मान नहीं था। आज शहीद संग्रहालय बन रहा है। हनुमत धाम शाहजहांपुर को नई पहचान दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *