जल्‍द जारी होगा SSC MTS Tier 1 का परिणाम…

नौकरी। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ टियर-1भर्ती परीक्षा का परिणाम अब जल्‍द जारी किया जा सकता है। एसएससी की ओर से परिणाम को ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार SSC MTS भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

कब हुई थी परीक्षा?

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से SSC MTS Tier 1, 2022 का आयोजन 05 जुलाई 2022 से लेकर 22 जुलाई 2022 तक किया था। परीक्षा देशभर में विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। इसके बाद 02 अगस्त, 2022 को आयोग ने परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी को जारी कर दिया था। उम्मीदवारों को 07 अगस्त, 2022 तक का समय उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए दिया गया था।

कब तक जारी होंगे परिणाम?

एसएससी की ओर से अब तक परिणाम जारी करने को लेकर कोई भी आधिकारिक तारीख जारी नहीं की गई है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा का परिणाम इसी हफ्ते जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *