जल्‍द लॉन्‍च होगा दुनिया का पहला 210W चार्जिंग वाला फोन…

टेक्नोलॉजी। रेडमी ने दुनिया के पहले 210W सबसे फास्ट चार्जिंग वाले फोन Redmi Note 12 Pro+ को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। कंपनी इस फोन को अपनी नई Redmi Note 12 सीरीज में लॉन्च करेगा। इस सीरीज के तहत Redmi Note 12 और Redmi Note 12 Pro को भी लॉन्च किया जाएगा। Redmi Note 12 सीरीज को साल के अंत तक सबसे पहले घरेलू मार्केट में पेश किया जाएगा। इसके बाद इसे 2023 की शुरुआत में ग्लोबली पेश किया जाएगा।

Redmi Note 12 सीरीज के प्रो प्लस फोन को 210W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। अगर ऐसा होता है, तो यह अब तक का सबसे ज्यादा तेजी से चार्ज होने वाला फोन होगा। अभी मार्केट में 150W फास्ट चार्जिंग वाले स्मार्टफोन उपलब्ध हैं। 3C डाटाबेस में Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro Plus फोन को 22101316UCP और 22101316UC मॉडल नंबर के साथ देखा गया है।

Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 को क्रमश: 120W और 67W फास्ट चार्जिंग से लैस किया जाएगा। Redmi Note 12 Pro+ के अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन को 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलेगा। प्रो प्लस मॉडल के साथ 4,300mAh बैटरी और प्रो के साथ 4,980mAh बैटरी का सपोर्ट मिलेगा।

Redmi Note 12 Pro Plus के साथ MediaTek Dimensity 8000 प्रोसेसर का सपोर्ट मिल सकता है। साथ ही Redmi Note 12 Pro को MediaTek Dimensity 1300 से लैस किया जा सकता है। Redmi Note 12 सीरीज के कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *