साड़ी को स्टाइलिश लुक देंगे ब्लाउज के ये डिजाइंस…

फैशन। शादियों में सबसे ज्‍यादा साड़ी पहनी जाती है। अगर आप भी किसी शादी में साड़ी पहन रही हैं और अपने ब्लाउज के स्लीव्स को बहुत ही सुंदर दिखाना चाहती हैं तो कुछ नए और अच्छे स्लीव डिजाइन बनवा सकती हैं। आज हम आपको ब्लाउज के कुछ लेटेस्ट डिजाइन बताने वाले हैं। आइए जानते हैं ब्लाउज के कुछ बेहतरीन डिजाइंस-

क्वार्टर पफ स्लीव:-

आजकल ब्लाउज के बाजुओं को कोहनी तक यानी कि क्वार्टर स्लीव रखा जा रहा है। आजकल यह स्लीव डिजाइन काफी ट्रेंड में है। आप भी इसी तरह का स्लीव डिजाइन बनवा सकती हैं। आप चाहें तो पफ की प्लेट्स को बढ़ा सकती हैं और स्लीव्स को और भी ज्यादा फूला-फूला दिखा सकती हैं।

पफ फ्रिल स्लीव्स:-

आजकल पफ और फ्रिल वाली स्लीव्स डिजाइन बहुत ही ज्यादा चलन में है और अगर आपको यह दोनों ही डिजाइन पसंद है तो आप इन दोनों को मर्ज भी कर सकती हैं। आप इस तरह की पफ फ्रिल स्लीव डिजाइन कैरी कर सकती हैं। यह दिखने में बहुत ही सुंदर और यूनिक है और आपको एक फैशनेबल लुक भी देते हैं।

की-होल स्लीव्स:-

कुछ स्लीव डिजाइन ऐसे होते हैं जो हर तरह के ब्लाउज पर अच्छे लगता हैं। ऐसे ही डिजाइन में से एक है की-होल स्‍लीव्‍स डिजाइन। आप अगर इस तरह का डिजाइन अपने ब्लाउज का रखती हैं तो उसे अपनी पसंद के अनुसार बड़ा या छोटा करवा सकती हैं। आप चाहें तो एक होल की जगह दो से तीन होल भी बनवा सकती हैं। अगर आपको लटकन पसंद है तो बाजुओं के अंत में अच्छे लुक के लिए लटकन भी लगा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *