ये एवरग्रीन लहंगे फेस्टिव सीजन के लिए हैं बेस्‍ट…

फैशन। घर में कोई शादी, पार्टी हो या कोई त्यौहार, सभी में लहंगा पहनना सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। लहंगा एक एवरग्रीन ड्रेस है। लहंगों का फैशन दशकों से चला आ रहा है, जो कभी आउट नहीं होते। ऐसा जरूरी नहीं है, कि भारी भरकम लहंगों को हमेशा अलमारी में शामिल किया जाए। हर लड़की के पास हर तरह के लहंगे होने चाहिए जो मौकों के हिसाब से हो।

बात अगर फेस्टिव सीजन की करें तो, इस दौरान भारी भरकम लहंगे पहनने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। फेस्टिव सीजन में ऐसे लहंगों का चयन करना चाहिए, जिनका रंग, प्रिंट, वर्क के साथ लाइट वेटेड हों, जिन्हें अच्छे से कैरी किया जा सके। चलिए जानते हैं फेस्टिव सीजन में बेस्ट एवरग्रीन लहंगों का सलेक्शन कैसे किया जाए-

पेस्टल शेडेड लहंगा:-

आजकल फेस्टिव सीजन में महिलाएं भारी भरकम और गहरे रंग के लहंगों को पहनना पसंद नहीं करतीं। अब पेस्टल शेडेड लहंगे काफी ट्रेंड में है। आइस ब्लू, मिंट ग्रीन, पीच, लैवेंडर और ग्रे रंग के लहंगे काफी अच्छा लुक क्रिएट करने में मदद कर सकते हैं।

विंटेज टच सिल्क लहंगा:-

सिल्क के लहंगे में रेशम के धागों की कढ़ाई का फैशन सदाबहार होता है। चाहे जितनी पीढियां क्यों ना बदला जाएं, महिलाएं इसे खूब पसंद करती हैं। फेस्टिव सीजन में क्लासिक विंटेज लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो ये लहंगा एक अच्छा विकल्प है।

शिफान लहंगा साड़ी:-

एथनिक वियर में साड़ी और लहंगा का मिश्रण लहंगा साड़ी कहलाता है। इसका चलन काफी पुराना है। बदलते समय के साथ-साथ इसकी डिजाइन और स्टाइल में भी बदलाव हुए हैं। इसे फेस्टिव सीजन में पहना जा सकता है।

मिरर वर्क लहंगा:-

अगर डिजाइनर लहंगा पहनना चाहती हैं, तो शाइन ब्राइट मिरर वर्क पर लहंगा चोली एक अच्छा ऑप्शन है। फेस्टिवल्स के अलावा इससे शादी पार्ट में भी अलग लुक पाया जा सका है। लहंगे की खूबसूरती और ग्रेस इसका परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।

मोटिफ डिजाइन लहंगा:-

एवरग्रीन लुक पाने के लिए मोटिफ डिजाइन का लहंगे का पैटर्न काफी पसंद किया जाता है। सेक्विन डिजाइन या फिर फ्लोरल प्रिंट में ये लहंगे आसानी से मिल जाएंगे। जो फेस्टिव लुक में चार चांद लगा देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *