दशहरे के दिन करें ये उपाय, जीवन में आएगी खुशहाली…

एस्ट्रोलॉजी। हर साल अश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है। मान्‍यता है कि त्रेतायुग में इसी दिन अयोध्या के राजा प्रभु श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था और माता सीता को आजाद किया था। तभी से ये पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। इस साल दशहरा का पर्व 05 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

पूरे भारत में दशहरा का पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें दशहरे के दिन करने से व्यक्ति के जीवन से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। तो चलिए जानते हैं विजयदशमी पर्व के दिन किए जाने वाले उपाय-

  • यदि नौकरी व्यापार में किसी तरह की परेशानी आ रही है तो उसे दूर करने के लिए दशहरे के दिन ‘ॐ विजयायै नम:’ मंत्र का जाप करें। इसके बाद मां दुर्गा की पूजा कर उन्हें 10 फल अर्पित करें। फिर इन फलों को गरीबों में बांट दें। इससे सभी दुख दर्द दूर हो जाते हैं।
  • ज्योतिष के अनुसार, दशहरे के दिन शाम के समय मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए मंदिर में झाड़ू दान करें। ऐसा करने से घर में धन और समृद्धि की वृद्धि होती है।
  • दशहरे के दिन शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। यदि आप कानून संबंधी मामलों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ये उपाय बहुत उत्तम माना जाता है। साथ ही दशहरा के दिन सुंदरकांड का पाठ करने से हर तरह के संकटों से छुटकारा मिलता है।
  • यदि आप शत्रुओं पर विजय प्राप्ति करना चाहते हैं, तो दशहरा के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन जरूर करें। इस दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मार्ग में आ रही सारी बाधाएं दूर होती हैं।
  • दशहरे के दिन पीले वस्त्र में एक नारियल लपेटकर एक जोड़ा जनेऊ को मिठाई के साथ किसी मंदिर में दान कर दें। ज्योतिष के अनुसार, इस उपाय को करने से कारोबार में हो रहे घाटे को रोका जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *