पुरुषों के लिए बेस्ट हैं ये एक्सरसाइज, मसल्स होता है फ्लेक्सेबल

फिटनेस। यह विज्ञान से प्रमाणित हो चुका है कि एक्सरसाइज न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहतरीन टॉनिक है। एक्सरसाइज हर इंसान के लिए फायदेमंद होता है। एक्सरसाइज से वेट कंट्रोल होता है। एक्सरसाइज से हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर, टाइप 2 डायबिटीज, डिप्रेशन, एंग्जाइटी, अर्थराइटिस, कैंसर जैसी बीमारी होने का जोखिम भी कम हो जाता है। सबसे बड़ी बात यह है कि एक्सरसाइज करने से दिन भर मूड सही रहता है और मनोवैज्ञानिक रूप से लोगों को तरोताजा रखता है। लेकिन किस इंसान को किस तरह की एक्सरसाइज करनी चाहिए, यह भी जानना जरूरी है।

पुरुषों और महिलाओं के लिए वैसे तो बहुत सी एक्सरसाइज एक जैसी है लेकिन कुछ खास एक्सरसाइज सिर्फ पुरुषों के लिए होती है। उसी तरह महिलाओं के लिए भी कुछ खास एक्सरसाइज होती है। आइए जानते हैं कि पुरुषों के लिए कुछ खास एक्सरसाइज जिनसे मसल्स फ्लेक्सेबल और स्टेमिना बूस्ट होता है-

1.डेडलिफ्ट:-

डेडलिफ्ट करना हर पुरुषों के लिए जरूरी एक्सरसाइज है। इसे किंग ऑफ ऑल एक्सरसाइज कहते हैं। डेडलिफ्ट यानी वेटलिफ्टिंग को करने का तरीका सही होना चाहिए। एक बार एक्सपर्ट की निगरानी में इसे करना चाहिए। इसके बाद खुद कर सकते हैं। डेडलिफ्ट में शरीर के सभी तरह के मसल्स इंगेज होते हैं और इसे करने से खून में टेस्टोस्टेरॉन की मात्रा बढ़ जाती है। यही कारण है कि डेडलिफ्ट पुरुषों के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज है।

2.बैक स्वैक्वेट:-

बैक स्क्वैट भी डेडलिफ्ट की तरह ही होता है लेकिन इसमें डंबल को उठाना नहीं होता बल्कि डंबल को पीछे से शॉल्डर पर रखा जाता है और स्क्वैट्स किया जाता है। इसमें भी शरीर का पूरा अंग भाग लेता है। इस एक्सरसाइज से पैरों की मजबूती बढ़ती है। एथलीट के लिए यह एक्सरसाइज बहुत महत्वपूर्ण होती है।

3.बैंच प्रेस:-

पूरी दुनिया में जितने भी लोग जिम जाते हैं, वे बैंच प्रेस जरूर करते हैं। इसमें एक बैंच पर लेटकर डंबल को उठाना पड़ता है। इससे सीना चौड़ा होता है और हाथों के मसल्स मजबूत होते हैं। इससे शॉल्डर और ट्राईशेप के मसल्स फ्लेक्सिबल बनते हैं और ताकत आती है।

4.डंबबेल रोमानियन डेडलिफ्ट:-

यह एक्सरसाइज पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इससे लोअर बैक बहुत मजबूत होता है। इस एक्सरसाइज के लिए पैरों को एक सीध में रखा जाता है और हाथों में पकड़ने वाले भारी डंबल को स्क्वैट वाले पोजिशन में उपर नीचे करना होता है। इससे हैमस्ट्रिंग ज्यादा फ्लेक्सिबल होता है और बैक पेन की समस्या भी दूर होती है।

5.सस्पेंडेड पुशअप:-

इस एक्सरसाइज को पहले ट्रेनर की मदद से ही किया जा सकता है। इसमें उपर लटकी रस्सी के सहारे पुश अप्स करना होता है। इस एक्सरसाइज को करने से बहुत कम समय में मसल्स बनने लगते हैं। यह एक तरह से क्लासिक पुश अप है। इस एक्सरसाइज को करने से शॉल्डर भी मजबूत होता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *